{"_id":"e3bc7cd5fd45c12b6f435c303ea53a67","slug":"chandigarh-university-talent-hunt-mtv-vj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ यूं तलाशी प्रतिभा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ यूं तलाशी प्रतिभा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मारुति सुजूकी कलर्स ऑफ यूथ-13 के नॉर्थ जोन के प्रतिभा खोज मुकाबले कराए गए। इसमें एमटीवी के मशहूर वीजे निखिल चेनप्पा और बॉलीवुड अदाकारा मुग्धा गोडसे पहुंचे।
एमटीवी द्वारा देश भर में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ढूंढ कर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अवसर देने को यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके लिए देश को चार जोन में बांटा गया है।
नॉर्थ जोन में दिल्ली, लखनऊ एवं चंडीगढ़ के मुकाबले का आगाज सीयू से किया गया। इसमें सारे जोन के स्टूडेंट्स शामिल हुए। मुकाबले के पहले चरण में भारतीय व्यापार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्वलंत मुद्दों पर क्विज हुई।
विज्ञापन
दूसरे चरण में वोकल या इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक पर डांस के अलावा स्टैंड अप कॉमेडी, मिमिक्री, कार ग्राफिक्स व पेंटिंग मुकाबले कराए गए। निखिल एवं मुग्धा ने बताया कि देस के दस शहरों में यह मुकाबले कराए जा रहे हैं।
इसमें स्टूडेंट्स को पहले जोन, फिर नेशनल लेवल पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। फाइनल के विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे। सीयू के वीसी डॉ. आरएस बावा ने कहा कि यह खुशी की बाद है कि एमटीवी ने मुकाबले के लिए कैंपस को चुना।