फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh theatre age childrens top result, salute to hardwork

इन बच्चों के जज्बे को सलाम, आप भी करेंगे नाज

Wed, 01 Apr 2015 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
chandigarh theatre age childrens top result, salute to hardwork

किसी के पिता बूट पॉलिश करते हैं, तो किसी की मां घरों में काम कर अपने बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी कमाती है। मगर बच्चों की मेहनत और लगन ने माता-पिता की आंखों में उनके बेहतर कल का सपना सजा दिया। मंगलवार को सेक्टर-24 स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में दोपहर बाद स्कूली बच्चों के बीच जश्न का माहौल था।

विज्ञापन


क्योंकि स्कूल में ही बच्चों का मार्गदर्शन कर रही समाजसेवी संस्था (एनजीओ) थिएटर एज के 28 बच्चों ने विभिन्न कक्षाओं के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया। ये ऐसे होनहार स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने मुश्किलों को मात देकर सफलता पाई। थिएटर एज के संयोजक जुल्फिकार खान की तो जैसे मानों सालभर की मेहनत सफल हो गई हो।
विज्ञापन


थिएटर एज के सदस्य रवि ने 11वीं में 72 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सेक्टर-40 के गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ने वाले रवि की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है, लेकिन मां ने बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए घरों में काम करने से भी परहेज नहीं किया। रवि ने कहा कि वह दिन अफसर बनकर अपनी मां के सपने को एक दिन जरूर पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी क्लास के कुनाल के पिता नहीं हैं, लेकिन रिजल्ट में उसने ए ग्रेड हासिल किया है। छठी कक्षा में पढ़ने वाले रितिक के पिता बूट पॉलिश करते हैं। रितिक ने ए ग्रेड के साथ सातवीं में प्रवेश किया है।

दिन में काम, रात को पढ़ाई
सेक्टर-24 के गवर्नमेंट हाई स्कूल में थिएटर एज (एनजीओ) गरीब बच्चों को शिक्षित कर रहा है। जुल्फिकार खान ने इस एनजीओ को शुरू किया था। 1000 से अधिक बच्चों को थिएटर एज की मदद से कैरियर की राह दिखाई गई है। दिन में कामकाज करने वाले बच्चों को शाम को यहां पढ़ाया जाता है। शहर के लोगों द्वारा दी जाने वाली रद्दी और पुरानी किताबों से ही इन बच्चों का खर्च पूरा होता है।


रद्दी बेच चला रहे पढ़ाई का खर्च
जुल्फिकार खान ने कहा कि उनके लिए ये बच्चे ही उनका संसार हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च वह लोगों के घरों से मिलने वाली रद्दी को बेचकर निकलता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि गरीब बच्चों की मदद के लिए घर की रद्दी जरूर दान दें। थिएटर ऐज में रद्दी भेजने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9815145453 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed