फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Schools Admissions, Poor Students also Can Apply

प्राइवेट स्कूलों में 1200 दाखिले मुफ्त, आवेदन करें

Wed, 10 Dec 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Schools Admissions, Poor Students also Can Apply

स्कूलों में दाखिले का दौर चलने के साथ ही अभिभावकों की भागदौड़ जारी है। प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए 40 हजार से एक लाख तक फीस देनी होगी। वहीं, शहर के करीब 1200 गरीब बच्चों को भी प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुसार, 80 प्राइवेट स्कूलों में प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी (एंट्री) लेवल पर 1200 से अधिक इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) की सीटें रिजर्व हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी प्राइवेट स्कूलों को हर हाल में 25 फीसदी सीटें ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत भरनी होंगी।
विज्ञापन


लकी ड्रा से पहले स्कूलों को आवेदन फार्म की पूरी जानकारी जमा करानी होगी। 20 दिसंबर को आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। सभी प्राइवेट स्कूलों को वेबसाइट पर आवेदनकताओं की पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलोमीटर दायरे में करें आवेदन

Chandigarh Schools Admissions, Poor Students also Can Apply

आरटीई के तहत 1.50 लाख से कम सालाना आय वाले अभिभावक घर से एक किलोमीटर दायरे में आने वाले प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर आवेदन कर सकते हैं।

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए स्कूल अलग लकी ड्रा निकालेंगे। विभाग ने अभिभावकों की शिकायतों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर में हेल्प डेस्क भी शुरू किया है।  

फीस रिफंड पर विवाद जारी
राइट टू एजुकेशन पूरी तरह लागू करने में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग अभी तक असमर्थ नजर आ रहा है। प्राइवेट स्कूल और शिक्षा विभाग में ईडब्ल्यूएस सीटों पर दाखिले कीरिफंड राशि को लेकर अभी विवाद जारी है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग को प्राइवेट स्कूलों को करीब 20 लाख रिफंड करना है। कई प्राइवेट स्कूलों ने ईडब्ल्यूएस कोटे से बचने के लिए माइनोरिटी स्टेटस भी हासिल कर लिया है।

इन बातों का अभिभावक रखें ध्यान

Chandigarh Schools Admissions, Poor Students also Can Apply

-लकी ड्रा से पहले दिन अभिभावक स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर आवेदन लिस्ट पढ़ें।
-लकी ड्रा के दिन अभिभावकों को स्कूल द्वारा जारी आवेदन स्लिप साथ ले जानी होगी।
-अधिकतर स्कूल लकी ड्रा के अगले दिन वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लिस्ट जारी करेंगे।
-लकी ड्रा में नाम आने पर स्कूल द्वारा निर्धारित तिथि पर फीस और अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed