{"_id":"3c32c602ae903481a5c8e0c827e0309c","slug":"chandigarh-schools-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के दो स्कूलों ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, यहां पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चंडीगढ़ के दो स्कूलों ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, यहां पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 Nov 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के दो स्कूलों ने टाइम से पहले ही एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूटी प्रशासन द्वारा एंट्री लेवल पर नौनिहालों के दाखिले का कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी करते ही अभिभावकों की धड़कनें बढ़नी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
एक तरफ अभिभावक लकी ड्रा सिस्टम का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पंसद के स्कूल में बच्चे के दाखिले को लेकर चिंतित हैं। अभिभावकों ने 30 नवंबर से शुरू हो रहे कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किसी अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए अभिभावकों को 4 से 5 स्कूलों का विकल्प रखना होगा। एंट्री लेवल पर लकी ड्रा होने के कारण अभिभावकों को बच्चे की ऐज ग्रुप के हिसाब से कई स्कूलों में आवेदन करना होगा। कई स्कूलों में आवेदन से अभिभावकों की जेब भी ढीली होगी।
विज्ञापन
यहां पहले आओ, पहले पाओ
जानकारी के अनुसार सेक्टर-49 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल, मनीमाजरा स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल और सेक्टर-15 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहले आओ, पहले पाओ आधार पर एंट्री लेवल क्लास में बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।
अभिभावकों के लिए उपयोगी टिप्स..
-जिस स्कूल में आवेदन करना है उसकी वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।
-बच्चे के दाखिले के लिए नजदीकी स्कूल को ही प्राथमिकता दें।
-आवेदन फार्म के साथ जरूरी प्रमाण पत्र अभी से तैयार कर लें।
-सुविधा के लिए स्कूल के फीस स्ट्रक्चर को भी अच्छी तरह जांच लें।
-आवेदन फार्म पर हाल ही में खिंचवाई गई फोटो तिथि के साथ लगानी होगी।
-आवेदन के समय दी गई स्लिप को लकी ड्रा के दिन तक संभालकर रखें।
दाखिले की सिफारिश आई तो आवेदन फार्म कैंसिल
शहर के चार कॉन्वेंट स्कूलों ने एंट्री लेवल पर दाखिला लकी ड्रा से करने का फैसला लिया है। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन स्कूल की प्रिंसिपल कविता दास का कहना है कि आवेदन फार्म सीटों के मुकाबले 8 से 10 गुणा अधिक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पूरे लकी ड्रा को अभिभावकों के सामने किया जाएगा। कविता दास ने कहा कि दाखिले के लिए किसी तरह की सिफारिश को नहीं माना जाएगा। ऐसा करने वाले अभिभावकों के बच्चे का आवेदन फार्म कैंसिल कर दिया जाएगा।
स्ट्रॉबेरी फील्ड-26 और विवेक स्कूल-38 ने जारी किया शेड्यूल
शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 30 नवंबर को स्कूलों को दाखिले संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिए थे, लेकिन शहर के दो प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड और सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है।
स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल-26
क्लास---------केजी
कुल सीटें------160
आयु सीमा------1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2011 के बीच जन्म
आवेदन फार्म----18 दिसंबर तक दोपहर 3 से 5 बजे के बीच जमा कर सकते हैं।
लकी ड्रा--------12 जनवरी दोपहर 3.30 बजे
लिस्ट जारी------20 जनवरी दोपहर 3.30 बजे
कुल फीस------1 लाख 73 हजार (एडमिशन 80 हजार,ट्यूशन फीस 93 हजार)
ईडब्ल्यूएस लकी ड्रा--11 जनवरी दोपहर 3.30 बजे
विवेक हाई स्कूल-38
क्लास----------------नर्सरी
सीटें--------------------65
आयु सीमा-------------1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2013 के बीच जन्म
आवेदन फार्म----------8 से 18 दिसंबर तक दोपहर 2.15 से 3.30 बजे तक जमा होंगे।
एडमिशन-------------प्वाइंट सिस्टम के आधार पर (सिबलिंग 5 प्वाइंट, स्टॉफ चाइल्ड 5 प्वाइंट, एलुमनी 3 प्वाइंट)
लिस्ट जारी------------30 जनवरी को दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की लिस्ट जारी होगी।
फीस------------------63 हजार( 48 हजार एडमिशन फीस, 15 हजार ट्यूशन फीस)