फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh schools admission schedule detail

क्लिक कर जानिए, स्कूल वाइज एडमिशन का शेड्यूल

Wed, 02 Dec 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
chandigarh schools admission schedule detail

चंडीगढ़ के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले का दौर शुरू हो गया। यहां क्लिक करके जानिए, स्कूल वाइज एडमिशन का शेड्यूल। 80 से अधिक प्राइवेट, कॉन्वेंट और 107 सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन


प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी कक्षाओं में दाखिले के लिए अभिभावकों को 18 दिसंबर तक स्कूलों में आवेदन करना होगा। अधिकतर स्कूलों ने मंगलवार को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर आवेदन फॉर्म जारी कर दिया। लेकिन शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद शहर के कॉन्वेंट स्कूलों ने अभिभावकों को आवेदन फॉर्म की कापी निशुल्क उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन


कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत सभी स्कूलों को आवेदन फॉर्म निशुल्क देने के आदेश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन आवेदन फॉर्म जमा करते हुए अधिकतम 100 रुपये चार्ज कर सकता है। लेकिन कॉन्वेंट स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र का विशेष ध्यान रखें
शहर के चार कॉन्वेंट स्कूलों में आवेदन के लिए अभिभावक बच्चे की उम्र का विशेष ध्यान रखें। चंडीगढ़ के अलावा मोहाली और पंचकूला नगर निगम के अधीन आने वाले सेक्टर के बच्चों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

स्कूल----------सेंट जोन सेक्टर-26
कक्षा------------यूकेजी
सीटें-------------160
उम्र-----------1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2011

 स्कूल------------ कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9
कक्षा--------------एलकेजी
सीटें---------------120
उम्र--------------1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012
 
स्कूल-------------सेक्रेड हार्ट सेक्टर-26
कक्षा---------------एलकेजी
सीटें--------------160(40 हिंदी मीडियम)
उम्र---------------1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012     

स्कूल------------सेंट ऐंस सेक्टर-32
कक्षा-------------एलकेजी
सीटें--------------200
उम्र--------------1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012
(नोट-दाखिले के लिए सेंट ऐंस स्कूल में लकी ड्रॉ 14 जनवरी और अन्य तीन कॉन्वेंट स्कूलों में 15 जनवरी दोपहर 3.30 बजे होगा)

शहर के अन्य स्कूलों की जानकारी
- सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2013 के बीच जन्मे बच्चों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। स्कूल में लकी ड्रॉ 23 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा।
-सेक्टर-26 सेंट कबीर स्कूल में नर्सरी की 90 सीटों के लिए 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 के बीच जन्मे बच्चों का आवेदन लिया जाएगा। 15 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे लकी ड्रॉ होगा।
-सेक्टर-26 स्ट्रॉबेरी फिल्ड स्कूल में केजी की 160 सीटों के लिए 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2011 के बीच जन्मे बच्चों का आवेदन लिया जाएगा। लकी ड्रॉ 12 जनवरी को दोपहर बाद 3.30 बजे होगा।

-सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में नर्सरी की 65 सीटों के लिए 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2013 के बीच जन्मे बच्चों का आवेदन लिया जाएगा। दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की लिस्ट 15 जनवरी 2016 को नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed