फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Schools Admission Procedure

नौनिहालों के दाखिले का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Sat, 20 Dec 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Schools Admission Procedure

शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत 20 दिसंबर तक प्री-नर्सरी, नर्सरी और एलकेजी कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन स्वीकार करेगा।

विज्ञापन


शहर के नामी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी है। लगभग सभी स्कूलों में सीटों के मुकाबले आठ से दस गुणा अधिक तक आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। आवेदन करने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र तैयार करवाने के लिए अभिभावक शुक्रवार को भी भागदौड़ करते दिखे। 
विज्ञापन

लगी लंबी लाइनें, घंटों किया इंतजार

Chandigarh Schools Admission Procedure

प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में शुक्रवार को बड़ी संख्या में आवेदन फार्म जमा हुए। सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में फार्म जमा करने के लिए अभिभावकों कीर लंबी लाइन लग गई। इस कारण उन्हें फार्म जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। आवेदन फार्म में गलतियां होने पर कई अभिभावकों को लौटना भी पड़ा।

सेंट ऐंस में 1600 आवेदन फार्म जमा
सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल में 230 सीटों के लिए शुक्रवार तक करीब 1600 फार्म जमा हो चुके थे। शहर के तीन अन्य कान्वेंट स्कूल सेंट जोन, कार्मल कान्वेंट और सेक्रेड हार्ट में भी 600 से 700 आवेदन फार्म पहुंचे चुके थे। सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल में 800 और भवन विद्यालय (जूनियर विंग-33) में 1500 से अधिक आवेदन जमा हो चुके थे।

अभिभावकों के लिए जरूरी हिदायतें

Chandigarh Schools Admission Procedure

-कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूल शनिवार के बाद आवेदन फार्म स्वीकार नहीं करेंगे।
-शनिवार को अभिभावक तय समय से एक घंटा पहले स्कूल पहुंच जाएं।
-आवेदन फार्म पूरी तरह भरा हो।
-आवेदन फार्म के साथ सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी और मूल प्रमाण पत्र साथ रखें।
-कॉन्वेंट स्कूल सिर्फ लीगल साइज पेपर पर ही आवेदन फार्म स्वीकार करेंगे।
-आवेदन फार्म पर बच्चे और फैमिली फोटो पर तिथि जरूर लिखी होनी चाहिए।
-बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और रेजीडेंस प्रूफ अवश्य होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed