{"_id":"a10a2d045bf30bd17b6443416c96dc03","slug":"chandigarh-schools-11th-class-admission-counselling-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
11वीं में दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं क्लास की खाली सीटों पर दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिन स्टूडेंट्स को पहली और दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला नहीं मिला है, उनके लिए दाखिले का अंतिम मौका होगा। स्टूडेंट्स को 13 और 14 अगस्त को सुबह 9 से 1 बजे तक आवेदन करना होगा।
22 अगस्त को सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 24 और 25 अगस्त को संबंधित स्कूल में फीस जमा करनी होगी।
स्टूडेंट्स को तीसरी काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए सेक्टर-10, 28, 40, 20बी, 46 और जीएमएसएसएस मनीमाजरा में आवेदन करना होगा। सरकारी स्कूलों में खाली सीटों की जानकारी 12 अगस्त को सुबह 9 बजे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन