{"_id":"d8c3c8baf22ae94d3a19e38814d21cb4","slug":"chandigarh-private-schools-mission-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: जानिए, कहां कितनी फीस होगी?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मिशन एडमिशन: जानिए, कहां कितनी फीस होगी?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 दिसंबर से शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में 2016-17 सत्र में एंट्री लेवल (नर्सरी-केजी) पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। पसंद के स्कूल में बच्चे के दाखिले के साथ ही अभिभावकों को प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस की चिंता सता रही है। वहीं शहर के प्राइवेट स्कूलों की फीस पर प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं है।
विज्ञापन
नर्सरी और केजी क्लास में दाखिले पर प्राइवेट स्कूलों की फीस सालाना 40 हजार से 2 लाख तक है। अधिकतर प्राइवेट स्कूल 50 से 80 हजार रुपये एडमिशन फीस वसूल रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों की मासिक औसतन फीस भी 4 हजार से 6 हजार है। ऐसे फीस स्ट्रक्चर से अभिभावकों का अगले दो-तीन महीने का बजट पूरी तरह बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
शहर के कुछ प्राइवेट स्कूलों का फीस स्ट्रक्चर
स्कूल का नाम फीस स्ट्रक्चर
स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल---------एडमिशन फीस 80 हजार (93 हजार ट्यूशन फीस सालाना)
विवेक हाई स्कूल------------एडमिशन फीस 63 हजार सालाना फीस
गुरुकुल ग्लोबल मनीमाजरा----एडमिशन 60 हजार (50 हजार ट्यूशन फीस सालाना )
आरआईएमटी मनीमाजरा-------एडमिशन 40 हजार ( 36 हजार ट्यूशन फीस सालाना)
दिल्ली पब्लिक स्कूल-----------सालाना खर्च 87,500(एडमिशन फीस 25 हजार, एनुअल फीस 12,500, ट्यूशन फीस 50,400 सालाना)
सेंट कबीर स्कूल ---------------सालाना फीस 67 हजार ( एडमिशन फीस 36 हजार, ट्यूशन फीस 10,500 क्वार्टरली)
भवन विद्यालय-----------------एडमिशन फीस करीब 42 हजार(तीन महीने की ट्यूशन फीस भी शामिल)
(कई स्कूल आगामी सत्र से फीस में 10 से 12 फीसदी इजाफा कर सकते हैं)
साल भर की फीस भरो, डिस्काउंट पाओ
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने नोटिस में पूरे साल की फीस एक बार भरने वाले अभिभावकों को 5 फीसदी डिस्काउंट देने का ऑफर दिया है।
प्रशासन का प्राइवेट स्कूलों के फीस स्ट्रक्चर पर नहीं कंट्रोल
प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूल हर साल मर्जी से फीस बढ़ोतरी कर लेते हैं। यूटी प्रशासन या एजुकेशन डिपार्टमेंट का स्कूलों के फीस स्ट्रक्चर पर कोई कंट्रोल नहीं है। 2013 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को फीस स्ट्रक्चर का सुविधाओं के हिसाब से ऑडिट करने के निर्देश जारी किए थे। रिटायर्ड जस्टिस आरएस मोंगिया की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। कुछ स्कूलों का ऑडिट भी हुआ, लेकिन तीन साल बाद भी मामलेे में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। प्रत्येक स्कूल की इंस्पेक्शन के लिए जस्टिस मोंगिया कमेटी ने 50 हजार फीस भी ली है।
विज्ञापन
कॉन्वेंट स्कूलों का खर्च भी 50 हजार तक
ट्राइसिटी के अभिभावकों में शहर के चार कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले को लेकर जबरदस्त मारामारी रहती है। शहर के कॉन्वेंट स्कूलों की फीस भी कम नहीं कही जा सकती। औसतन सभी कान्वेंट स्कूल में एंट्री लेवल पर एक स्टूडेंट का सालाना खर्च 50 हजार तक होता है। सेंट जोन की एडमिशन फीस 25 हजार, कार्मल कॉन्वेंट की 20 हजार, सेंट ऐंस की 20 हजार और सेक्रेड हार्ट भी दाखिले के समय करीब 20 हजार एडमिशन फीस लेता है।
अभिभावकों के लिए टिप्स
-बच्चे का दाखिला अपनी जेब को देखते हुए कराएं।
-जनवरी और फरवरी में दाखिले की पहली किस्त भरनी होगी।
-अभिभावक अभी तक बजट का संतुलन बनाने की कोशिश करें।
-1 लाख से कम सैलरी वाले अभिभावक ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
-पड़ोसी या रिश्तेदार के बच्चे को देखकर महंगे स्कूल का चयन कभी नहीं करें।