फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Kiran Kher in Punjab University

मैं आज जो भी हूं, इनकी वजह से हूं: किरण

Sun, 25 May 2014 05:38 PM IST
रूबी सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 May 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh MP Kiran Kher in Punjab University

नवनिर्वाचित सांसद और अदाकारा किरण खेर कहती हैं कि वे आज जो कुछ भी हैं, पंजाब यूनिवर्सिटी की वजह से हैं। पीयू में आकर उनका सपना पूरा हो गया। यहां से उन्होंने पहले एमए अंग्रेजी और फिर थियेटर किया था। अदाकारा ने सभी प्रोफेसर खासकर थियेटर डायरेक्टर रानी बलबीर कौर का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


स्टाइपेंड और स्कालरशिप की रकम कम है, मैंने यह महसूस किया। वर्तमान समय में इतनी कम रकम के साथ बच्चों को पढ़ाई करना मुश्किल है।

यूनिवर्सिटी को इसकी रकम बढ़ानी चाहिए। पीयू के स्कॉलर्स को सात हजार रुपये प्रति स्टाइपेंड और स्कालरशिप देने के बाद सांसद और बालीवुड अदाकारा पीयू वाइस चांसलर के सामने यह मांग रखने से खुद को नहीं रोक पाईं। वह शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी एल्युमनी एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्कॉलरशिप अवार्ड समारोह में शामिल हुईं।
विज्ञापन


समारोह में सेशन 2012-13 के कुल 77 टॉपर्स को स्टाइपेंड और स्कालरशिप फंड फीस से सम्मानित किया गया। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्र्व चीफ जस्टिस एसएस सोढी, पीयू वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे से पढ़ने की नसीहत दी
गोल्डन जुबली हॉल में बैठे 77 टॉपर्स की निगाहें किरण खेर का इंतजार कर रही थीं। ज्यादा इंतजार न करवाते हुए वह समारोह में 12.20 बजे पहुंची। समारोह में उन्होंने 77 टॉपर्स को सम्मानित किया। चीनी भाषा सीखने वाली अंजलिका को सम्मानित करते हुए खेर ने इस भाषा को सीखने का कारण पूछा। वहीं छात्र गुलशन शर्मा को उत्साहित देखकर पूछने लगी, ‘इतना क्यों उत्साहित हैं’। सांसद किरण खेर ने सभी टॉपर्स को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी।

पीयू के लिए अच्छा करेंगे

किरण खेर ने वादा करते हुए कहा कि वह पीयू के विकास के लिए जरूर कुछ न कुछ करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कंधे से कंधा नहीं, दिल से दिल मिलाकर सब वादा करें कि हम पीयू केलिए और ज्यादा अच्छा करेंगे।


वीसी से पूछा, आपका कौन सा डिपार्टमेंट था
कार्यक्रम के दौरान जब एक छात्रा ने कहा वह वीसी के डिपार्टमेंट से है। इस पर सांसद ने हंसते हुए बगल में खड़े वीसी से पूछा, सर आप का कौन सा डिर्पाटमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed