फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Group of Colleges will give Scholarships

स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप से जुड़ी अहम खबर

Mon, 29 Dec 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 29 Dec 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Group of Colleges will give Scholarships

चंडीगढ़ ग्रुप आफ कॉलेज झंजेड़ी ने सभी वर्गों के आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। सीजीसी में रविवार को आयोजित समागम के दौरान प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने यह ऐलान किया।

विज्ञापन


इस समागम में मोहाली, खरड़, कुराली और आसपास के 50 से भी अधिक गांवों के सरपंचों, पंचों, ब्लाक समिति सदस्यों, नंबरदारों और पार्षदों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि बेशक आज पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हो चुका है, लेकिन गांवों के बच्चे आज भी उच्च शिक्षा में पीछे रह जाते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए गांवों के विद्यार्थियों, आर्थिक तौर पर कमजोर व पिछड़ी श्रेणी के काबिल विद्यार्थियों को विशेष रियायत देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


समागम में भाग लेने वालों से धालीवाल ने अपील की है कि वे अपने गांवों और इलाके के गरीब व जरूरतमंद ऐसे बच्चों की सूची दें, जिन्होंने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाए हैं। उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बढ़िया प्रदर्शन करने वाले गांवों के पंचों, सरपंचों और पार्षदों को समागम के दौरान कॉलेज द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed