सरकारी स्कूलों का ऐसा रिजल्ट देख चौंक जाएंगे आप
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से जुलाई महीने में नौवीं कक्षा के रिअपियर परीक्षा में दिए दूसरे मौके में भी शहर के सरकारी स्कूलों के अधिकतर विद्यार्थी फेल हो गए हैं।
शिक्षा विभाग को 86 स्कूलों में से 28 स्कूलों ने अपना परिणाम सौंपा है, जिसमें 1918 में से 801 बच्चे फेल हैं। वहीं बाकी 58 स्कूलों ने अभी तक अपना परिणाम नहीं दिया है।
इस बार फिर धनास स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 32 छात्रों में मात्र एक विद्यार्थी पास है। यहीं हाल गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-32 डी का है, जिसमें सभी सात विद्यार्थी फेल हो गए हैं।
शहर के 86 स्कूलों में 12324 में से 4344 विद्यार्थी फेल थे, जिनका पहला रिअपीयर पेपर मई और दूसरा जुलाई में लिया गया। सीबीएसई की ओर से नौवीं कक्षा के इन फेल विद्यार्थियों को मात्र दो मौके दिए गए थे।
28 स्कूल के जुलाई महीने का परिणाम
स्कूल--------------------------कुल-----पास------फेल
जीएमएचएस-38 डी-------------15-------2-------13
जीएमएचएस-39सी--------------23-------3-------20
जीएमएचएस-41 बेहड़ी----------26-------1-------25
जीएमएचएस- धनास------------32--------1-------31
जीएचएस मलोया कालोनी--------27--------0-------27
जीएचएस-41ए-----------------30--------1-------29
जीएचएस कजहेड़ी--------------29--------2-------27
जीएचएस करसान---------------59-------8-------51
कुछ अन्य स्कूलों का रिजल्ट
जीएचएस-38 डी-----------------3--------1-------2
जीएचएस-35डी------------------8--------4------4
जीएचएस-32डी------------------7--------0------7
जीएमएसएसएस-46-------------41--------0-----41
जीएमएसएसएस-56------------118-------29-----89
जीएसएसएस धनास-------------67--------1------66
जीएसएसएस खुड्डा लाहौरा------43--------9------34
जीएसएसएस कैंबवाला----------54--------21-----33
जीएमएचएस-25---------------10--------2-------8