फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh colleges BCom course admission schedule

पहली बारः BCom में दाखिले के लिए ऐसे मिलेगी वेटेज

Thu, 04 Jun 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
chandigarh colleges BCom course admission schedule

12वीं में स्कूल स्तर पर एनसीसी और एनएसएस कैडेट से जुड़े स्टूडेंट के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी व एफिलिएटेड कालेजों में बीकॉम में दाखिले की राह आसान हो जाएंगी। पीयू ने पहली बार बीकॉम दाखिले में एनसीसी और एनएसएस सर्टिफिकेट को वेटेज देने का फैसला लिया है। इन स्टूडेंट्स को मेरिट में अधिकतम तीन फीसदी वेटेज का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने वर्ष-2015 सत्र से एनसीसी ए सर्टिफिकेट वालों के लिए एक फीसदी, बी सर्टिफिकेट के लिए दो और सी सर्टिफिकेट के तीन फीसदी वेटेज अंक निर्धारित किए हैं। पीयू अधिकारियों के अनुसार, स्टूडेंट्स को स्कूल स्तर पर सिर्फ बी सर्टिफिकेट मिलता है। ऐसे में एनसीसी का बी सर्टिफिकेट पाने वाले स्टूडेंट को दो फीसदी अंक मिलेंगे।
विज्ञापन


वहीं, स्कूल स्तर पर एनएसएस के एक सप्ताह तक के लिए लगने वाले कैंप में शामिल होने वाले स्टूडेंट को ए सर्टिफिकेट मिलता है। ऐसे में एनसीसी में बी और एनएसएस में ए सर्टिफिकेट पाने वाले स्टूडेंट को बीकॉम मेरिट में तीन फीसदी वेटेज अंक का लाभ मिलेगा। यह फैसला कई स्टूडेंट के लिए फायदेमंद साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए चार सीटें

chandigarh colleges BCom course admission schedule

बीकॉम में दाखिले में सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी में भी बेटियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी ने कोटा बढ़ाया है। सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी में प्रति कालेज कम से कम दो और अधिकतम चार सीटें बढ़ाई गई हैं।

बीकॉम में एडमिशन के को-ऑर्डिनेटर प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि प्रति यूनिट दो सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए होंगी, जबकि बीकॉम की पांच यूनिट होने पर भी सिर्फ चार सीटें रिजर्व होंगी। उधर, पीयू ने पहली बार जम्मू एंड कश्मीर के रेजीडेंट्स के लिए वर्ष-2015 सत्र में दो सीटें रिजर्व की हैं।

ये जानना बेहद जरूरी
•आवेदन फार्म की हार्ड कापी 19 जून तक पीयू स्थित यूबीएस विभाग में जमा कराने होंगे
•पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी
•मेरिट लिस्ट संबंधी शिकायत 26 जून तक ईमेल bcomadmissions@pu.ac.in पर भेजी जा सकती है
•पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में 1 से 4 जुलाई तक काउंसिलिंग होगी
•स्पोर्ट्स कैटेगरी में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट साथ लगाना होगा
•बीकॉम की 85 फीसदी सीटें यूटी पूल और 15 फीसदी जनरल पूल (चंडीगढ़ से बाहर के स्टूडेंट) के लिए होगा
•चंडीगढ़ के कोएड कालेज में बीकॉम की कुल 280 सीटें हैं

ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट लॉन्च

chandigarh colleges BCom course admission schedule

चंडीगढ़ के 11 कालेज और पीयू स्थित इवनिंग विभाग में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन 1500 से अधिक स्टूडेंट ने ऑनलाइन आवेदन किया। शहर के 12 कालेज और इवनिंग विभाग में 2015 सत्र के लिए बीकॉम की 2310 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

पीयू स्थित कंप्यूटर विभाग में डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल प्रो. नवल किशोर ने बीकॉम ऑनलाइन वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in./admissions-colleges.php. का उद्घाटन किया।

चंडीगढ़ के कोएड कालेज में बीकॉम की 1260 सीटें, वुमन कालेजों में 910 और सेक्टर-11 स्थित जीसी-11 कालेज में 140 सीटों पर सिर्फ दाखिला मिलेगा। वेबसाइट के उद्घाटन के दौरान डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनीत पुनिया और कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर प्रो. आरके सिंगला भी मौजूद थे।

हेल्पलाइन पर पहले ही दिन 500 से अधिक कॉल
बीकॉम में दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए पीयू ने हेल्पलाइन नंबर 9878862680 शुरू किया है। बुधवार दोपहर तक ही 500 से अधिक स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने हेल्पलाइन पर दाखिले से संबंधित जानकारी ली। ‘अमर उजाला’ ने ही अपने पाठकों को सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed