{"_id":"87fc9be932b118e3d17b3f889a2f14c8","slug":"chandigarh-college-of-architecture-students-win-in-nasa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स नासा में बने विनर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स नासा में बने विनर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (सीसीए) के होनहारों ने चेन्नई स्थित स्वर्णभूमि (तमिलनाडु) में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। देश के 370 आर्किटेक्चर कॉलेज की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
सीसीए की टीम कुल 8 इवेंट में से दो में चैंपियन बनीं। दो इवेंट में प्रशंसा पत्र हासिल किया। 10 साल बाद कॉलेज को नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफ आर्किटेक्चर (नासा) कनवेंशन-2015 में यह उपलब्धि हासिल हुई है। विजेता टीम का बुधवार को कॉलेज में शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
350 कॉलेजों में किया टॉप
नासा कन्वेंशन-15 में सीसीए टीम के साथ गए डीन एकेडमिक और प्रो. जेपी सिंह ने बताया कि देश भर के 350 आर्किटेक्ट कॉलेज शामिल हुए। 25 से 28 जनवरी तक आयोजित कन्वेंशन में देश विदेश से 7500 आर्किटेक्ट स्टूडेंट्स और 200 फैकल्टी मेंबर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सीसीए की वर्चसा और गौरी की टीम ने प्रतिष्ठित जी सेन ट्रॉफी को जीता। तीसरे वर्ष के कर्णबीर सिंह दुग्गल ने राइटिंग आर्किटेक्चर ट्रॉफी जीती। रूबिंस प्रतियोगिता में आकांक्षा की टीम ने टॉप 30 में स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंस्टर (इंग्लैंड) की ओर से प्रायोजित प्रतियोगिता में कृतिका और अक्षय ने स्पेशल प्राइज हासिल किया है।
2 महीने दिन रात मेहनत लाई रंग
नासा में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न थीम पर प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 56 स्टूडेंट्स की टीम तैयार की गई। दो महीने तक टीम ने दिन-रात मेहनत कर प्रोजेक्ट और प्रेजेंटेशन तैयार की थी। प्रिंसिपल प्रदीप भगत ने कहा कि कॉलेज को जी सेन ट्रॉफी मिलना सभी के लिए गर्व की बात है। बुधवार को दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
मैट्रो और मार्केट के प्रोजेक्ट तैयार किए
नासा टीम का हिस्सा रही बेचेलर ऑफ आर्किटेक्ट तीसरे वर्ष की छात्रा आकांक्षा ने बताया कि सीसीए टीम ने मनीमाजरा मार्केट को रि-डिजाइन करके तैयार किया। कर्णबीर सिंह दुग्गल ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने तक दिल्ली स्थित होजखास एरिया में काफी संख्या में पेंटरों के शिफ्ट होने पर गांव की जीवन शैली में आए बदलाव पर प्रोजेक्ट तैयार किया। सीसीए टीम ने ट्रांसपेरेंट मैट्रो स्टेशन का डिजाइन तैयार कर प्रतियोगिता में पेश किया। जिसे काफी सराहा गया।
सीसीए टीम ने नासा कन्वेंशन में शानदार प्रदर्शन किया है। दो इवेंट में पहला स्थान हासिल किया है। सीसीए देश के टॉप 3 आर्किटेक्चर कॉलेजों में शुमार है। जीत से स्टूडेंट्स का मनोबल काफी बढ़ा है। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेरों बधाई।
प्रो. जेपी सिंह,सीसीए-12 डीएन एकेडमिक और टीम के चीफ को आर्डिनेटर