फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Buses Route Plan Ready, will Implemented from April

बस में सफर करने वाली गर्ल स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज

Wed, 25 Feb 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Feb 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Buses Route Plan Ready, will Implemented from April

शहर में बस से सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सिटी बस सर्विस का नया रूट प्लान तैयार कर लिया है। इस रूट प्लान पर इसी महीने अंतिम मुहर लग जाएगी। कई महीनों की मशक्कत के बाद इसे फाइनल कर लिया गया है।

विज्ञापन


1 अप्रैल 2015 से शहर में बसों का नया रूट सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन लोगों को नए रूट के बारे में जानकारी देने के लिए जल्द जागरूकता अभियान चलाएगा। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पंफलेट से यात्रियों को नए रूट की जानकारी देगा।
विज्ञापन


गर्ल्स स्टूडेंट के चलेंगी विशेष बसें

शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पॉपुलर करने के लिए नए रूट प्लान के तहत गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल बसें चलाने का प्रपोजल भी तैयार किया जा रहा है। शहर के विभिन्न गर्ल्स कॉलेज और पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए स्पेशल बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों का रंग भी होगा अलग-अलग
शहर के सभी कॉलेज, दफ्तर और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को नए रूट का मैप भेजा जाएगा। नए रूट के तहत सीटीयू बसों का रंग भी अलग-अलग करने का प्रपोजल तैयार है। शहर की सड़क पर भी बसों की तरह अलग रंग की लाइनिंग की जाएगी, ताकि लोगों को जल्द नए रूट प्लान के बारे में जानकारी मिल सके।   

शहर में चलेगा लीनियर रूट प्लान
18 फरवरी को सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट की अध्यक्षता में यूटी सिटी बस सर्विस के रूट प्लान को लेकर मीटिंग हुई। लोकल रूट के लिए लीनियर रूट स्ट्रक्चर पर आपसी सहमति बनी है। सिटी ब्यूटीफुल के स्ट्रक्चर को देखते हुए शहर में लीनियर रूट प्लान को ही लागू किया जाएगा। नए रूट प्लान में बस एक छोर से दूसरे छोर पर सीधे रास्ते यात्रियों को पहुंचाएगी।

41 रूट पर चलेंगी सीटीयू बसें
सीटीयू के नए रूट प्लान के तहत ट्रांसपोर्ट विभाग ने 41 नए रूट तैयार किए हैं। रूट प्लान में पीजीआई, सेक्टर-17 बस स्टैंड, सेक्टर-43 बस स्टैंड, मनीमाजरा, डेराबस्सी, पंचकूला, रेलवे स्टेशन, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, मनीमाजरा और मोहाली के रूट शामिल हैं। रूट कमेटी ने पांच तरह के रूट को शामिल किया है। होरिजेंटल-लीनियर स्ट्रक्चर के 9, वर्टिकल-लीनियर स्ट्रक्चर 11, एक्सप्रेस-वे 3, रेडियल रूट्स 9 और सब अर्बन के 9 रूट्स शामिल किए हैं।


सर्विस शुरू करने से पहले किया सर्वे
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सीटीयू बसों के नए रूट को लागू करने से पहले करीब दो महीने तक सर्वे किया गया। सीटीयू के पांच इंस्पेक्टर ने सर्वे कर रिपोर्ट कमेटी को सौंप दी। सर्वे के अनुसार शहर के राउंड अबाउट पार कर दूसरी बस पकड़ने में यात्रियों को औसतन 5 से 7 मिनट का समय लगता है। प्लान के तहत एक्सप्रेस वे रूट पर बस 5 से अधिक स्टॉप पर नहीं रूकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed