फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chance to correct a mistake in the application of AIPMT

AIPMT आवेदन में गलती सुधारने का मौका आज से

Mon, 15 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 15 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
chance to correct a mistake in the application of AIPMT

गुड़गांव। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कराए जाने वाले अखिल भारतीय प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) में आवेदन करने वाले छात्रों को गलती सुधारने के लिए एक मौका दिया जा रहा है। इसके लिए सोमवार से वेबसाइट शुरू की जा रही है। छात्र 20 फरवरी तक अपनी गलती सुधार सकते हैं। बता दें कि गुड़गांव सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को इसके लिए फैसिलेटेशन केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, एआईपीएमटी के आवेदन के समय कई छात्रों ने गलती की थी। इसके बाद सीबीएसई ने सभी छात्रों को 15 फरवरी से सुधार का मौका दिया है। हालांकि परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी करते वक्त बोर्ड ने ताकीद की थी कि आवेदन में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। सैकड़ों छात्रों की गलतियां सामने आने के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू हो रहे ऑनलाइन सुधार में केवल पांच बिंदुओं में सुधार का मौका दिया गया है। इनमें जन्म तिथि, स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी, लिंग, कैटेगरी और अक्षमता सुधार सकते हैं। सभी सुधार एक बार में ही करने होंगे। सुधार के बाद अभ्यर्थी को इसका एक प्रिंट अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम आदि में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। अगर किसी ने गलती से डिबार के विकल्प पर क्लिक कर दिया है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है ऐसे अभ्यर्थियों को वैरीफाई करने के बाद परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

बोर्ड भेजेगा फोटो बदलने का संदेश

सीबीएसई ने उन अभ्यर्थियों को भी राहत दी है, जिनकी आवेदन के दौरान सही तस्वीर अपलोड नहीं हुई है। बोर्ड अभ्यर्थियों की फोटो और अंगूठे का निशान आदि को जांच रहा है। अगर इनमें बदलाव की गुंजाइश होगी तो बोर्ड इस संबंध में एसएमएस और ई-मेल द्वारा अभ्यर्थी को सूचित करेगा।


बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सीबीएसई द्वारा देशभर में एक मई को एआईपीएमटी का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 15 से 20 फरवरी तक अपने आंकड़ों में सुधार करने की अनुमति देने का फैसला किया है। इस संबंध में बोर्ड को कई अनुरोध पत्र मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed