{"_id":"b4538fe6a3703d50b28fb0ec90a75f85","slug":"chance-to-be-a-young-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनना चाहते हैं यंग बिजनेसमैन, तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बनना चाहते हैं यंग बिजनेसमैन, तो पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
व्यावसायिक कौशल को निखारने के लिए आपके पास अगर कोई बिजनेस आइडिया है तो वो आपकी जिंदगी बदल सकता है।
विज्ञापन
प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स के लिए नेशनल इंटरप्रिन्योरशिप चैलेंज पावर टू इम्पावर शुरू हुआ है। छात्र और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं के आइडिया को व्यावसायिक रूप देने के लिए उसे बाजार तक पहुंचाने में भी मदद की जाएगी।
विजेताओं को कैश अवार्ड भी दिया जाएगा। इस चैलेंज के जरिये छात्रों के पास युवा उद्यमी बनने का बेहतरीन मौका है।
दरअसल, भारत सरकार के नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) और इंडिया@75 के संयुक्त तत्वावधान में पावर टू इम्पावर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली-गुड़गांव में नौकरी करते हैं, तो पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
इसका मकसद देश में व्यावसायिक कौशल के विकास को बढ़ावा देना है। इसके लिए 20 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को बिजनेस आइडिया और उसके कार्यान्वयन का तरीका बताना होगा।
आइडिया के लिए 1.5 लाख रुपये और कार्यान्वयन के विजेता को 3.5 लाख रुपये तक का कैश अवार्ड दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन powertoempower.in के जरिये होंगे।
दरअसल, यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलेपमेंट भी प्रतियोगिता को सपोर्ट कर रहा है। इनोवेंट और टाई दिल्ली एनसीआर प्रतियोगिता का प्रबंधन करेंगी।