{"_id":"49855df2edb6162aaff6e151d5155779","slug":"chance-for-admission-in-panchkula-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में दाखिले का एक और सुनहरा मौका, जल्दी करें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेज में दाखिले का एक और सुनहरा मौका, जल्दी करें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के चारों कॉलेजों में ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए दौड़ अब भी जारी है। जिले के चारों कॉलेजों में सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, कालका स्थित अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज और बरवाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में तीनों मेरिट लिस्ट के दाखिले होने के बाद भी सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
यही नहीं हायर एजुकेशन विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल को 21 जुलाई तक के लिए खोला गया। इसके बावजूद भी चारों कॉलेेजों में सीटें फुल नहीं हो सकीं। जहां एक ओर चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारा मारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर पंचकूला के कॉलेजों में सीटें नहीं भरने के कारण ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। जिससे की नए स्टूडेंट्स दाखिले के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
हायर एजुकेशन विभाग की ओर से 21 जुलाई तक पोर्टल खोलने के बाद भी सीटें फुल नहीं हो सकीं। जिस कारण विभाग के फैसले पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक बार फिर पोर्टल को खोल दिया गया है। विभाग की ओर से जो स्टूडेंट्स अब भी दाखिला नहीं ले सके हैं, वे एक बार फिर हायर एजुकेशन के पोर्टल पर ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से पोर्टल 31 जुलाई तक खोला गया है। चारों कॉलेजों में सीटों से दोगुने फार्म तो भरे गए, लेकिन अधिकतर स्टूडेंट्स ने दाखिले नहीं करवाए।
विज्ञापन
किस कॉलेज और किस स्ट्रीम में सीटें खाली
सेक्टर-1-----बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम, एमए, बीसीए, पीजीडीसीए, बीएमसी और बीपीईडी
सेक्टर-14----बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम, बीसीए और बीबीए
कालका-------बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, बीसीए और बीबीए
बरवाला-------बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीएएमसी
चारों कॉलेजों में इन स्ट्रीम्स में कैटेगरी वाइस सीटें खाली पड़ी हुई है।