{"_id":"d30597196ec5cdc5d6b1e163d7baa638","slug":"chance-correct-your-mistake-in-jee-mains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस आवेदन की गलती में करें सुधार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई मेंस आवेदन की गलती में करें सुधार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Dec 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस के आवेदन के दौरान गलत तस्वीर अपलोड कर दी है, वह उसमें सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई ने जेईई मेंस में फोटो ठीक करने के लिए विकल्प दिया है।
विज्ञापन
सीबीएसई ने एक दिसंबर से जेईई मेंस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। वेबसाइट पर अभ्यर्थी को एक कालम में अपनी फोटो अपलोड करनी थी। दूसरे कालम में हस्ताक्षर अपलोड करना था। लेकिन कई अभ्यर्थियों ने हस्ताक्षर की जगह फोटो अपलोड कर दी और फोटो की जगह हस्ताक्षर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने दोनों जगह फोटो अपलोड किया है। ऐसे में उनका आवेदन रिजेक्ट होने से बचाने के लिए सीबीएसई ने वेबसाइट पर एक लिंक दे दिया है। इस लिंक पर क्लिक करके अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद जरूरत के हिसाब से फोटो रिप्लेस किया जा सकता है।
विज्ञापन
यहां करें फोटो में सुधार
www.jeemain.nic.in