{"_id":"218c6b071d575b9661e7ec9b392a3a40","slug":"cet-ug-enterence-test-held-pu-at-23-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी(यूजी) एंट्रेंस टेस्ट में अपीयर होंगे 15 हजार स्टूडेंट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीईटी(यूजी) एंट्रेंस टेस्ट में अपीयर होंगे 15 हजार स्टूडेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 22 May 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न आनर्स स्कूल और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए 23 मई को सीईटी (यूजी) एंट्रेंस टेस्ट होगा। इस टेस्ट में शामिल होने के लिए 15 हजार आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि एंट्रेंस टेस्ट के लिए पीयू कैंपस सहित विभिन्न कालेजों में कुल 43 सेंटर बनाए गए हैं। वीरवार को पीयू प्रशासन ने तैयारियों का जायजा भी लिया और पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह की अगुवाई में सभी सेंटर इंचार्ज की हुई मीटिंग में दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
प्रो. परविंदर ने बताया कि पीयू में बने सेंटर नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 14 के लिए पीयू के गेट नंबर-1(पीजीआई के सामने) से एंट्री करनी होगी।
पीयू में बने सेंटर नंबर 7, 10, 11, 12, 13 और 15 के लिए गेट नंबर-2 (सेक्टर-15 के सामने) से होगी। सेंटर नंबर 8 और 9 सेक्टर-25 साउथ कैंपस में बनाए गए हैं। इन सेंटरों के लिए गेट नंबर 3 के सामने से एंट्री होगी।
विज्ञापन
27 एग्जाम सेंटर शहर के अन्य कालेजों में बनाए गए हैं। स्टूडेंट्स को परीक्षा से 15 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्हें पीयू द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।