{"_id":"59158eb7027dc8ef31a9c91e16a71f8f","slug":"centralised-online-counselling-for-clat-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्लैट के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसिलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब क्लैट के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसिलिंग
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में 14 लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2014 में चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इस बार क्लैट 2014 का आयोजन कर रही गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को यह सहूलियत देने जा रही है। इस बार दाखिले के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भी मिलेंगे।
विज्ञापन
अभी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड से स्टूडेंट फॉर्म भर सकते थे। क्लैट 2014 का आयोजन 11 मई 2014 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
क्लैट का आयोजन राजधानी सहित देश भर में 21 शहरों में होगा। स्टूडेंट्स के लिए ऑन लाइन आवेदन फॉर्म 1 जनवरी 2014 को जारी होने की उम्मीद है और यह 31 मार्च 2014 तक मिलेंगे।
क्लैट 2014 का आयोजन कर रही गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि इस बार करीब 35 हजार स्टूडेंट इसमें शामिल होंगे।
बीते साल क्लैट 2013 में करीब 31 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। क्लैट 2014 के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए स्टूडेंट वेबसाइट www.clat.ac.in पर उपलब्ध है।
क्लैट में दाखिले के लिए अर्हता
क्लैट में दाखिले के लिए जनरल, ओबीसी व विकलांग अभ्यर्थी जिनकी आयु 1 जुलाई 2014 को 20 वर्ष होगी वही आवेदन कर सकेंगे। इन अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वहीं एससी-एसटी के अभ्यर्थियों की आयु 22 वर्ष और इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी हैं।
अबकी क्लैट में आवेदन हुआ महंगा
क्लैट में दाखिले के लिए ऑन लाइन आवेदन फॉर्म भरना इस वर्ष महंगा पड़ेगा। इसमें करीब एक हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। इस बार जनरल, ओबीसी व विकलांग अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 4 हजार रुपए होगी। वहीं एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत 3500 रुपए होगी।
एक गलत सवाल पर कटेंगे 0.25 प्रतिशत अंक
क्लैट में दाखिले के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र ध्यान से हल करना होगा। अगर उन्होंने एक सवाल का गलत जवाब दिया तो निगेटिव मार्किंग के तहत उनके 0.25 प्रतिशत अंक काट दिए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थी की एक चूक उस पर भारी पड़ेगी।