फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central university starts hindi medium.

सेंट्रल यूनिवर्सिटीः अब हिंदी में भी पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Wed, 24 Jun 2015 09:54 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
central university starts hindi medium.

केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के साथ अब हिंदी माध्यम में भी पढ़ाई होगी। विद्यार्थी मनपसंद भाषा का चयन कर सकते हैं। कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीयू धर्मशाला देश का पहला विवि होगा, जहां विद्यार्थियों को भाषा के चयन करने का अधिकार दिया है।

विज्ञापन


विवि ने पढ़ाई करने के लिए मीडियम चयन का अधिकार भी दे दिया है। इसके अलावा विवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में विवि में बीएससी फिजिक्स और संस्कृत ऑनर्स के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। जबकि गोजरी भाषा और गुज्जर हिस्ट्री एंड कल्चर में सर्टिफिकेट कोर्स भी करवाए जाएंगे।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को राहत, ट्यूशन फीस माफ

central university starts hindi medium.

सीयू में एमए संस्कृत के छात्रों को बड़ी राहत मिली है। कुलपति अग्निहोत्री ने बताया कि सीयू में एडमिशन लेने वाले एमए संस्कृत के छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी। इसके अलावा योग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया गया है। अग्निहोत्री ने बताया कि विवि में योग अध्ययन केंद्र भी खोला जाएगा। इसमें अष्टम योग पर अध्ययन और शोध का प्रावधान किया जाएगा, साथ ही पुस्तकालय में पांडुलिपि प्रभाग स्थापित किया जाएगा।

शीघ्र मुहैया करवाई जाए सीयू को भूमि

वीसी कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि सीयू के भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही भूमि मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय सरकार को पत्र भेजा गया है। इससे कि भूमि मिलने के बाद शीघ्र ही विवि के भवन का निर्माण किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed