फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Teacher Eligibility Test results announced

सेंट्रल टीचर ऐलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे घोषित

Sat, 31 Oct 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Oct 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
Central Teacher Eligibility Test results announced

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिनमें इस बार उछाल देखने को मिला है। फरवरी में हुई परीक्षा के नतीजों में जहां पास प्रतिशत महज 12.18 फीसदी था वहीं इस बार के नतीजों में यह बढ़कर 17.48 फीसदी हो गया है। नतीजे जारी करने के साथ ही बोर्ड ने अगले साल होने वाले सीटीईटी की परीक्षा तिथियां भी घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन


सितंबर 2015 में आयोजित इस परीक्षा में देश भर से पेपर-1 और पेपर-2 के लिए 1,14,580 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। इस तरह इसमें 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी उत्तीर्ण माने गए।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से घोषित यह नतीजे www.cbse.nic.in, www.ctet.nic.in पर देखे जा सकते है। देश भर के 76 शहरों में 959 सेंटरों पर इस टेस्ट में पेपर-1 व पेपर-2 के लिए 6,55,660 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से इस परीक्षा के नतीजों में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते सालों में परीक्षा की समयावधि भी डेढ़ घंटे से बढ़ाकर ढाई घंटे कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ओएमआर शीट में भरे गए विकल्पों का जांच करने की सुविधा उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने अगले साल होने वाले सीटीईटी की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी हैं। सीबीएसई की ओर से यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। सीटीईटी का नौवां संस्करण 21 फरवरी और दसवां संस्करण 18 सितंबर 2016 को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed