{"_id":"5e16ec5b7a6e1b320a65d8c0d46b621e","slug":"central-board-of-school-education-circular-for-10th-class-exam-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE से 10वीं करने वालों के लिए बड़ा फरमान, जरूर पढ़ लें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE से 10वीं करने वालों के लिए बड़ा फरमान, जरूर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
अगर आप सीबीएसई बोर्ड से दसवीं करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह नया फरमान जरूर पढ़ लें, नही तो पछताना पड़ेगा। सीबीएसई स्कूलों में नौवीं के बच्चों पर 10वीं की परीक्षा से वंचित होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
नौवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसई ने नया सर्कुलर जारी करते हुए 13 साल से ऊपर आयु वर्ग के बच्चे का ही रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
18 अक्तूबर तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन
ऐसी स्थिति में रजिस्ट्रेशन के लिए 13 साल से कम उम्र के बच्चे 10वीं की परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकते हैं। नए सर्कुलर में स्पष्ट कहा गया है कि यदि 1 अक्टूबर 2015 तक नौवीं के बच्चे की उम्र 13 से ऊपर होनी अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए पहले सीबीएसई ने 18 सितंबर अंतिम तारीख जारी की थी, जिसे बढ़ाकर अब 18 अक्टूबर कर दिया है।