{"_id":"0520de55f0b56b123db7afd2191f76a8","slug":"cds-e-admit-card-release-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC ने जारी किए सीडीएस के ई-एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPSC ने जारी किए सीडीएस के ई-एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Jan 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि एडमिट कार्ड को परीक्षा के बाद भी संभालकर रखें। इसे चयन बोर्ड के सामने भी दिखाना होगा। आयोग किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा।
विज्ञापन
14 फरवरी को होगी परीक्षा
यूपीएससी की कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) परीक्षा का आयोजन देशभर में एक साथ 14 फरवरी 2016 को होगा। आयोग ने इसके ई-एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। अगर प्रवेश-पत्र में कोई गलती हो तो तुरंत आयोग के संज्ञान में लाएं। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए ई-प्रवेश पत्र को प्रत्येक सत्र में साथ लाएं।
विज्ञापन
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :www.upsc.gov.in
लिखित परिणाम की घोषणा होने तक ई-प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें, क्योंकि सेवा चयन बोर्ड के समक्ष इसे प्रस्तुत करना आवश्यक है। परीक्षा आरंभ होने के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करें।
विज्ञापन
दस मिनट बाद नहीं मिलेगी एंट्री
निर्धारित समय के दस मिनट बाद परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी जिनकी फोटो ई प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर स्कैनेबल उपस्थिति पत्रक पर स्पष्ट नहीं है, उन्हें परिवचन (विशेष परफार्मा) देकर परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र प्रमाण जैसे कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आई कार्ड आदि और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाने अनिवार्य होंगे।