फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CCTV is mandatory in educational institutes

रैगिंग रोकने के लिए लगाने ही होंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 25 Apr 2014 03:52 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2014 03:52 AM IST
विज्ञापन
CCTV is mandatory in educational institutes

शैक्षिक संस्थानों में लगातार हो रही रैगिंग की घटनाओं को यूजीसी ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी शैक्षिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां सीसीटीवी कैमरे से लेकर वे सारे प्रयास करें, जिससे रैगिंग को रोकने में सहायता मिले।


इसके साथ ही यूजीसी ने अभिभावकों और स्टूडेंट्स को रैगिंग निरोधी एजेंसी के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में तमाम कोशिशों के बावजूद रैगिंग की घटना नहीं रुक रही है।
विज्ञापन


इससे पहले यूजीसी ने रैगिंग रोकने के लिए एक रैगिंग निरोधी एजेंसी भी बनाई है।

उच्च शिक्षण संस्थानों को उनके यहां रैगिंग निरोधी समिति बनाने का निर्देश काफी पहले जारी कर दिया गया था।

काफी स्थानों पर इसका पालन भी हो रहा है। इसके बावजूद आए दिन रैगिंग की घटनाएं हो रही हैं।

कई बार रैगिंग के कारण स्टूडेंट्स आत्महत्या तक कर रहे हैं।

ऐसे में यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों को उनके यहां सीसीटीवी कैमरे, आपात घंटियां लगाने के लिए कहा है।

इसके साथ ही सूचना पुस्तिकाओं, विवरिणकाओं का बंदोबस्त करने के लिए भी कहा गया है।

शैक्षिक संस्थानों से उन स्थानों को विशेष रूप से देखने को कहा है, जहां रैगिंग जैसी घटनाएं बराबर घट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed