{"_id":"07e67da484fa5c20214746833756d0bc","slug":"cctv-camera-will-monitor-up-board-exam-this-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : नकल पर नजर रखेगी तीसरी आंख","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी बोर्ड : नकल पर नजर रखेगी तीसरी आंख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षकों को जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश देने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवान केंद्र के अंदर नहीं जा सकेंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार फरवरी में शुरू हो रही हैं।
इसके लिए इस समय केंद्र निर्धारण का काम चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस बार उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जिसकी छवि अच्छी है।
विज्ञापन
डिबार या फिर विवादित स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। यही नहीं, परीक्षा केंद्र बनाने के लिए निदेशालय स्तर से पर्यवेक्षकों को भी भेजने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस बार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए अभी से सभी तैयारियां कर ली जाएं।
परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक के अलावा परीक्षार्थियों को ही जाने की अनुमति होगी।
वहीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होने के साथ ही अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों को चिह्नित कर लिया जाएगा।
उड़ाका दलों को इसकी सूची उपलब्ध कराई जाएगी ताकि परीक्षा के दौरान वे अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रख सकें। इसके अलावा उड़ाका दल की टीम में दागी शिक्षकों और बाबुओं को नहीं रखा जाएगा।