{"_id":"52dec26672025cf5ce1e78efe5e1fc28","slug":"ccsu-ug-released-the-first-waiting-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : यूजी की पहली वेटिंग लिस्ट जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीसीएसयू : यूजी की पहली वेटिंग लिस्ट जारी
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। स्नातक की पहली हाई कटऑफ के चलते महानगर के पांच डिग्री कॉलेजों में छात्रों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
पांच डिग्री कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी गणित और बायो में पहले दिन 237 दाखिले हुए। पहली कटऑफ में एडमिशन के साथ शुक्रवार को ही पहली वेटिंग लिस्ट भी जारी हो गई।
विज्ञापन
स्नातक में शुक्रवार को जहां पहली कटऑफ से दाखिले हुए, वहीं स्नातक की ही पहली वेटिंग लिस्ट जारी होने से पहली कटऑफ से एडमिशन पर ब्रेक लग गया। आरसीसीवी डिग्री कॉलेज केप्राचार्य डा. आरसी शर्मा ने कहा कि एक कटऑफ से दाखिले केलिए दो से तीन दिन का वक्त छात्रों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
स्नातक की पहली हाई कटऑफ से एडमिशन की रफ्तार काफी धीमी रही। पहले दिन के साथ हाई कटऑफ का असर छात्रों की कम संख्या केरूप में देखने को मिला।
एमएमएच कॉलेज में पहली कटऑफ से बीए में 17, बीकॉम में 17, बीएससी गणित में 11 और बीएससी बायो में 25 एडमिशन हुए। आरसीसीवी में बीएससी गणित में 15, बीएससी बायो में नौ और बीकॉम में 54 एडमिशन हुए। वीएमएलजी में बीकॉम की पहली कटऑफ से 26 और कांशीराम में शुक्रवार को 28 दाखिले हुए।
एमएमएच डिग्री कॉलेज
विषय जनरल ओबीसी एससी एसटी
बीए 71.00 69.40 68.20 45.40
बीकॉम 76.00 74.60 72.20 51.20
बीएससी बायो 76.40 74.60 69.60 ---
बीएससी गणित 80.40 78.00 73.20 ---
कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज
बीए 51.20 57.00 54.00 ---
बीकॉम 72.20 70.00 66.80 ---
बीएससी बायो 72.07 70.20 69.00 ---
बीएससी गणित 77.60 75.00 71.36 ---
आरसीसीवी
बीकॉम 64.40 55.60 65.60 ---
बीएससी गणित 67.60 67.60 67.60 ---
बीएससी बायो 72.07 70.20 69.00 ---
वीएमएलजी
बीकॉम 69.00 72.40 64.40 ---