{"_id":"602e87d5e2f2f11cae265b415d5f2d29","slug":"ccsu-tomorrow-last-chance-to-enrollment-at-the-undergraduate-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU: स्नातक में दाखिले की लास्ट डेट 30 जून","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CCSU: स्नातक में दाखिले की लास्ट डेट 30 जून
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Jun 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के सत्र 2014-15 में स्नातक स्तर पर दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका है। स्नातक में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर 30 जून को विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विवि में शनिवार सुबह तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 99017 को पार कर गया। सर्वर डाउन और तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए रविवार को रजिस्ट्रेशन कराना छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। स्नातक की पहली कटऑफ लिस्ट पांच जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
विवि की ऑनलाइन व्यवस्था फिर से छात्रों की परेशानी का कारण बन रही है। 16 जून को शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में दो दिन सर्वर डाउन और तकनीकी समस्याओं की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
इसके चलते अब छात्र संगठनों की ओर से रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने की मांग उठने लगी है। एसडी कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप कसाना ने स्नातक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने की मांग की है।