{"_id":"5ca3ffa85745a81cb117d0615ecfdcdc","slug":"ccsu-students-s-careee-in-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU: छात्रों का कॅरियर लगा दांव पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CCSU: छात्रों का कॅरियर लगा दांव पर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 31 Dec 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के बीएड कॉलेजों के सत्र 2012-13 के छात्रों का करियर दांव पर लगा है। एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षकों के विवाद में प्रैक्टिकल छह महीने से अटके पड़े हैं। इसके कारण जुलाई-13 में परीक्षा दे चुके इन छात्रों का रिजल्ट अटका हुआ है।
विज्ञापन
मामला कोर्ट में भी पहुंचा है लेकिन बीएड के हजारों छात्र-छात्राएं न एमएड में दाखिला ले पाए और न ही फरवरी-14 में होने वाले यूपी टीचर एलेजेबिलिटी टेस्ट (टीईटी) में शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, यूनिवर्सिटी के एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षकों के बीच प्रैक्टिकल में ड्यूटी लगवाने का विवाद चल रहा है। ड्यूटी को लेकर एडिड कॉलेज के शिक्षकों ने अपना एकाधिकार बनाया हुआ है, जिसके कारण सेल्फ फाइनेंस कॉलेज के शिक्षक नाराज हैं। इस विवाद में छात्रों के छह महीने खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
बीएड कॉलेज संचालकों का कहना है कि इस विवाद का नुकसान झेल रही छात्राएं ज्यादा परेशान हैं। छात्राओं का कहना है कि इस विवाद में उनका एक साल खराब हो गया है।
इस बारे में सीसीएसयू प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट की ओर से इस मामले में कुछ दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर यूनिवर्सिटी अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित करने जा रहा है।
उम्मीद है कि जनवरी में छात्रों के प्रैक्टिकल कराते हुए रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षकों का कहना है कि उन्हें भी प्रैक्टिकल एग्जाम लेने का बराबर मौका मिलना चाहिए।