फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCSU student may not be able to tet!

CCSU के छात्र नहीं दे पाएंगे टीईटी!

Wed, 08 Jan 2014 12:13 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Jan 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
CCSU student may not be able to tet!

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के सत्र 2012-13 के बीएड छात्रों के लिए फरवरी में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की राह मुश्किल लग रही है।

विज्ञापन


विवि के हजारों छात्रों के बीएड प्रैक्टिकल पिछले छह महीने से अटके हैं जिस कारण इनका रिजल्ट जारी नहीं हो सका है। ऐसे में इन छात्रों के लिए टीईटी में शामिल हो पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


दरअसल, इन छात्रों की परीक्षा जुलाई-2013 में हो चुकी हैं लेकिन गवर्नमेंट-एडेड और निजी कॉलेजों के शिक्षकों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में लगाई जाने वाली ड्यूटी में विवाद फंस गया है। निजी कॉलेज के शिक्षक चाहते हैं कि उनकी भी ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। कोर्ट ने विवि को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बनाने के निर्देश दिए हैं लेकिन अभी तक सूची न बन पाने के कारण प्रैक्टिकल नहीं कराए जा सके हैं। इसके चलते रिजल्ट अटका हुआ है। अब टीईटी के आवेदन 21 जनवरी तक होने हैं।


ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही कि अगले 10 से 12 दिनों में विवि प्रैक्टिकल करा कर रिजल्ट जारी कर दे। दूसरी ओर, टीईटी के ऑनलाइन आवेदन में बीएड के अंकों का ब्योरा दिया जाना जरूरी है। ऐसे में ये छात्र इस बार टीईटी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed