फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCSU shift in and shift the Detshit

सीसीएसयू ने डेटशीट और पाली में किया बदलाव

Tue, 22 Apr 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Apr 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
CCSU shift in and shift the Detshit

चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2013-14 की जारी मुख्य परीक्षाओं के बीच में एक बार फिर कई विषयों की डेटशीट और पालियों में परिवर्तन कर दिया है। विवि ने बीए, बीएससी, बीएससी फिजिकल एजूकेशन, बीएससी एजी और एलएलबी फाइनल ईयर के कई विषयों की डेटशीट में बदलाव किया है।

विज्ञापन


वहीं, बीकॉम और एलएलबी के विभिन्न पेपरों की पालियों में तब्दीली की है। पेपरों के मध्य में विवि द्वारा की गई तब्दीली को लेकर छात्रों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


बीएससी में पेपर कोड बी-101, बी-153, बी-116 का पांच मई को होने वाला पेपर अब 28 मई को सुबह सात से 10 बजे की पाली में होगा। बीएससी में ही पेपर कोड बी-302, बी-302 ओल्ड, बी-354, बी-354 ओल्ड, बी-317 और बी-317 ओल्ड का आठ मई को होने वाला पेपर अब 31 मई को सुबह सात से 10 बजे की पाली में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी फिजिकल एजूकेशन में पेपर कोड एस-106 और एस-308 को होना वाली परीक्षा अब 25 मार्च को पहली पाली में होगी। बीएससी में पेपर कोड बी-459 का 20 मई को होने वाला पेपर भी अब 25 मई को शाम को तीन से छह बजे की पाली में होगा।

बीए में पेपर कोड ए-120, ए-220, ए-320, ए-155, ए-255, ए-355 और ए-355 ओल्ड का पेपर अब 25 मई को आयोजित होगा। बीएससी एग्रीकल्चलर का पेपर कोड- डी-295 ओल्ड और डी-495 की परीक्षा अब 25 मई को संपन्न होगी।


एलएलबी फाइनल ईयर पेपर कोड के-303 का पेपर अब 31 मई को सुबह सात से 10 बजे और पेपर कोड के-313 का पेपर 30 मई को शाम तीन से छह बजे की पाली में होगा।

एलएलबी फर्स्ट ईयर में पेपर कोड के-105 और के-107 के पेपर शाम को तीन से छह बजे की पाली में आयोजित होंगे। वहीं, आखिर में बीकॉम में पेपर कोड सी-104, सी-105 और सी-204 का पेपर अब शाम तीन से छह की पाली में संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed