फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCSU's semester exam date declared

CCSU: आ गई सेमेस्टर एग्जाम की डेट

Wed, 01 Jan 2014 03:04 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Jan 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
CCSU's semester exam date declared
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सेमेस्टर सिस्टम वाले परंपरागत कोर्सों की परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। विवि ने मंगलवार को विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इन मुख्य परीक्षाओं में एक्स स्टूडेंट और बैक पेपर वाले छात्र भी शामिल होंगे। परीक्षाएं 31 जनवरी तक चलेंगी। प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


विवि के मौजूदा सत्र 2013-14 के दाखिलों में हुई देरी और एक महीना देर से जारी किए गए परीक्षा फार्म के बाद भी परीक्षा में ज्यादा देरी नहीं होने दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी एग्रीकल्चर के पहले व तीसरे सेमेस्टर और बीएससी होम साइंस व बीएससी एग्रीकल्चर के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए ये परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।

सभी परीक्षाएं सुबह 10 से एक और दो से पांच बजे की शिफ्ट में होंगी। एमए मैथ को छोड़कर हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, इकोनोमिक्स समेत सभी विभागों के छात्रों की परीक्षाएं सिर्फ पहली शिफ्ट में होंगी।

एमएससी और एमकॉम के सभी पेपर दूसरी शिफ्ट में होंगे। दूसरी ओर, सीसीएसयू द्वारा इन दिनों परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है।

दो जनवरी तक कॉलेजों को इन छात्रों के फार्म विवि में जमा करने हैं। इसके एक सप्ताह के बाद छात्रों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।

छात्रों को देनी होगी NOC
विवि ने बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीजेएमसी, एमआईबी, एमएसीसी बॉयोटेक-सीएस समेत सभी प्रोफेशनल कोर्सों के छात्रों को निर्देश दिए हैं कि जनवरी में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म जमा करते हुए एनओसी भी देनी होगी।


पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और दसवें सेमेस्टर के छात्रों को प्रोविजनल डिग्री फीस और परीक्षा की अग्रिम धनराशि जमा करने के बाद एनओसी लेनी होगी। इस एनओसी पर भी परीक्षा फार्म जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed