फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ccsu online registration starting from today.

सीसीएसयू में आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Fri, 19 Jun 2015 10:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 Jun 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
ccsu online registration starting from today.

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) में नए सेशन के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जनपद में ग्रेजुएट कोर्स की करीब 21 हजार सीटों के लिए छात्र आवेदन करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को एडमिशन से संबंधित यूनिवर्सिटी प्रशासन की एक बैठक हुई। इसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक छात्र पांच जुलाई तक ग्रेजुएट कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके बाद 15 जुलाई से संभावना है कि पीजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी शेड्यूल के मुताबिक छात्र 18 जून से पांच जुलाई तक वेबसाइट पर सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन से पहले छात्रों को ई कूपन  लेना होगा। एक  कूपन पर छात्र तीन एडेड कॉलेज और छह प्रोफेशनल कॉलेज के ऑप्शन भर सकते हैं। कूपन की सहायता से छात्र रजिस्ट्रेशन करेंगे।

रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र बैंक में फीस जमा कराएंगे। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कॉलेज के हिसाब से 10 से 15 जुलाई के बीच पहली मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि पीजी कोर्स के लिए संभावना है कि 15 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सके। सीसीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध जनपद के 60 कॉलेजों में करीब 21 हजार सीटों के लिए एडमिशन किए जाएंगे।

इसमें बीबीए में 5340 सीट, बीसीए में 4820 सीट, बीए में 3960 सीट, बीएससी में 1320 सीट, बीकॉम में 1980 सीट, बीएससी होम साइंस में 300 सीट, एलएलबी में 2200 सीट, बीपीएड में 300 सीट और बीएससी बायोटेक में 820 सीटें हैं।

शुरुआत में ही बढ़ी सीटों पर करेंगे एडमिशन
सीसीएसयू में एडमिशन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों से विषय के हिसाब से सीटों का पूरा ब्योरा मांग लिया है।

कॉलेजों ने अपने स्तर से सुझाव दिया है कि यूनिवर्सिटी प्रति सेक्शन 60 सीट के मुताबिक मेरिट लिस्ट न निकाले। बल्कि निर्धारित सीटाें में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर मेरिट लिस्ट निकाली जाए।

एमएमएच कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कमलवीर त्यागी ने बताया कि बीते पांच जून को यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ सभी कॉलेजों की मीटिंग हुई थी।

मीटिंग में कॉलेजों ने एक प्रस्ताव रखा कि यदि शुरुआत में ही यूनिवर्सिटी निर्धारित सीटों में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर एडमिशन करे तो ज्यादा मेरिट लिस्ट नहीं निकालनी पड़ेगी। जो छात्र शुरुआत में ही रजिस्ट्रेशन करेंगे उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट निकालकर एडमिशन कर लिया जाएगा।


रजिस्ट्रेशन से डिग्री तक रहेगी एक फोटो
ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के दौरान छात्र रजिस्ट्रेशन करते समय जिस फोटो को अपलोड करेंगे। वही फोटो उसकी डिग्री पर भी प्रिंट होगी। कंपनी को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।

कंपनी ने इस बार छात्रों से फार्म में 100 केबी तक का फोटो और 200 केबी तक की मार्कशीट इमेज अपलोड कराने का ऑप्शन फार्म में दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed