{"_id":"32c5533796483193dd371a92dd53b35e","slug":"ccsu-not-received-the-scholarship-tension-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : नहीं मिली छात्रवृत्ति, अब फीस की टेंशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीसीएसयू : नहीं मिली छात्रवृत्ति, अब फीस की टेंशन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
एडमिशन प्रक्रिया में सीसीएसयू की लेटलतीफी का खामियाजा हजारों छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। विवि की गलती से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से अब विद्यार्थियों के सामने फीस भरने की टेंशन खड़ी हो गई है।
कॉलेजों की ओर से छात्र-छात्राओं पर फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है, फीस कहां से भरें, उनको कुछ सूझ नहीं रहा है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के लिए पिछले साल 30 सितंबर 2015 आवेदन की अंतिम तारीख थी, लेकिन विवि के प्रोफेशनल कोर्सेज के एडमिशन ही अक्तूबर 2015 से शुरू हुए।
ट्रेडिशनल कोर्सेज में भी केवल पहली-दूसरी मेरिट लिस्ट वाले ही छात्रवृत्ति को आवेदन कर सके। ऐसे में विवि की लेटलतीफी से हजारों छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ही नहीं कर पाए।
विज्ञापन
मोदीनगर के एमएम पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस बाबत डीएम से मिलकर समाधान की मांग की थी। उधर, समाज कल्याण विभाग अधिकारी परितोश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन की चार बार तारीख बढ़ाई गई थी।
विवि की ओर से प्रवेश में हुई देरी छात्रवृत्ति न मिलने की प्रमुख वजह है। छात्र-छात्राओ की समस्या से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दूसरी ओर छात्रवृत्ति से वंचित सीसीएसयू के विद्यार्थियों की परेशानी केवल विवि स्तर से ही दूर की जा सकती है।
विवि की ओर से अगर छात्र-छात्राओं की परेशानी का हवाला देकर शासन से समाधान की मांग की जाती है तो समाधान होने की संभावना है। फीस को लेकर छात्र बेहद परेशान हैं।
नहीं खुले ट्रेडिशन और प्रोफेशनल के एग्जाम फार्म
सीसीएसयू ने सत्र 2015-16 में प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल कोर्सेज के ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा फार्म रविवार को जारी कर दिए। विवि ने एग्जाम फार्म का लिंक तो जारी कर दिया, लेकिन पहले दिन परीक्षा फार्म नहीं खुलने से विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विद्यार्थी कड़ाके की सर्दी में साइबर कैफे के चक्कर काटते रहे, आखिर में उन्हें निराश लौटना पड़ा। ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सेज के ऑनलाइन एग्जाम फार्म भरने और ऑनलाइन फीस जमा करने की 30 जनवरी आखिरी तारीख है। फिर छात्रों को कंपलीट फार्म दो फरवरी तक जमा कराना होगा।