{"_id":"3e13d98809ef0564f858e99053f3891f","slug":"ccsu-final-exams-to-be-start-before-15-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा को लेकर जल्दी में है CCSU, पर क्यों?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
परीक्षा को लेकर जल्दी में है CCSU, पर क्यों?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Feb 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने 2013-14 की परीक्षाएं जल्द कराने का फैसला किया है। लिहाजा विभिन्न कोर्सों की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं मध्य मार्च से पहले शुरू होंगी।
विज्ञापन
दरअसल, परीक्षाओं के देर से समाप्त होने और प्रवेश प्रक्रिया लंबी चलने से सीसीएसयू का 2013-14 सत्र करीब दो माह की देरी से शुरू हुआ था। आगामी सत्र की पढ़ाई समय से चले, इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने परीक्षाएं जल्द शुरू कराने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाएं संभावित 10 मार्च से शुरू होंगी। साथ ही इन्हें अप्रैल के अंत तक समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षाओं के समाप्त होते ही मई में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की भी योजना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया शुरू करेंगे एक और स्कॉलरशिप
परीक्षाओं की शुरूआत बीए, बीएससी और बीकॉम के अनिवार्य विषयों से होगी। इसके बाद ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन समय सारणी की घोषणा परीक्षा फॉर्म भरने के कुछ दिन बाद करेगी।
यूनिवर्सिटी के कुलपति वीसी गोयल ने बताया कि सत्र पटरी पर लौट सके और अगले सत्र की पढ़ाई समय पर शुरू हो, इसके चलते परीक्षाएं समय से पहले शुरू होंगी। गौरतलब है कि अभी तक सीसीएसयू की परीक्षा मार्च के अंत और अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होती थीं।
परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई
सीसीएसयू ने पहले वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 12 फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन को छात्रों के फॉर्म भरने से वंचित रहने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके चलते तिथि बढ़ाई गई है। वंचित छात्रों को 12 फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद 15 तक चालान और 17 फरवरी तक फॉर्म कॉलेज में जमा कराने हैं।
यूनिवर्सिटी जाकर सुधारें गलती
छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म में यदि कोई गलती रह गई है तो उसे यूनिवर्सिटी जाकर सुधार सकते हैं। परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता पीके शर्मा ने बताया कि तकनीकी या किसी अन्य कारण वश कई छात्रों के फॉर्मों में गलतियां हैं। ऐसे छात्रों को त्रुटि सुधार करने का मौका दिया गया है। छात्र यूनिवर्सिटी आकर फॉर्म में सुधार करवा सकते हैं।