{"_id":"507f469556cdb90f8c8d3edb6e19ea15","slug":"ccsu-bachelor-s-eighth-issue-of-merit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : स्नातक की आठवीं मेरिट जारी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीसीएसयू : स्नातक की आठवीं मेरिट जारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Aug 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने बुधवार को यूजी की आठवीं मेरिट जारी कर दी। कुछ कॉलेजों के लिए नौंवी मेरिट भी जारी की गई है। खास बातय यह है कि इस सूची में भी सेकंड डिविजन वाले छात्रों को मौका नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
मेरिट हाई जाने के कारण बीकॉम और बीएससी में एडमिशन अभी भी मुश्किल है। दाखिले 18 अगस्त तक किए जाएंगे। सीटें खाली रहने पर विवि अगली मेरिट जारी करेगा।
कॉलेजों की डिमांड पर मंगलवार को विवि ने 43 कॉलेजों में एक-एक सेक्शन बढ़ाया था। इससे करीब 2580 सीटें बढ़ गईं थीं। बुधवार को जारी मेरिट में इन सीटों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. वाई विमला का कहना है कि मेरठ और सहारनपुर जिलों के 50 एडेड और राजकीय कॉलेजों में 8188 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। इस मेरिट में अधिकांश सीटें भरने की संभावना है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के डिग्री कालेजों में आठवीं मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगी। 15 अगस्त को छुट्टी रहेगी। फिर एडमिशन शनिवार और सोमवार को ही एडमिशन होंगे।
14 से कक्षाएं चलाने के निर्देश
प्रवेश प्रक्रिया के बीच विवि ने सभी कॉलेजों को बृहस्पतिवार से कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में अधिकांश सीटें फुल हो गईं हैं। कोर्स कॉमिब्नेेशन बिगड़ने के कारण बीए में कुछ सीटें खाली हैं। जिन्हें भरने में परेशानी होगी।