फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCS University exam form will be filled to December 28

CCS विवि में 28 तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

Fri, 27 Dec 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 27 Dec 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
CCS University exam form will be filled to December 28

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) के सेमेस्टर सिस्टम वाले कोर्सों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया छह दिन आगे बढ़ा दी है। 22 दिसंबर को खत्म होने वाली प्रक्रिया अब 28 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस देरी के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं अब और पीछे खिसकती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


सीसीएसयू ने पीजी सेमेस्टर कोर्सों के छात्रों के लिए छह दिन बढ़ाई प्रक्रिया

पीजी सेमेस्टर सिस्टम वाले एमए, एमकॉम, एमएससी के पहले और तीसरे सेमेस्टर के छात्र अब 28 दिसंबर तक अपने फार्म भर सकते हैं। विवि के मुताबिक कुछ बैंक चालान से जमा होने वाली फीस की प्रक्रिया के तहत छात्र ग्रेटर नोएडा के एक्सिस बैंक की शाखा का चुनाव न करें।
विज्ञापन


कुछ तकनीकी खामियों के चलते  इस बैंक के जरिये फीस जमा नहीं हो पाएंगे। फीस भरने के लिए छात्र अन्य बैंकों का चुनाव कर सकते हैं। दूसरी ओर, विवि के नए कार्यक्रम के तहत छात्र 28 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 30 दिसंबर तक बैंक चालान के आधार पर फीस जमा होगी और 31 दिसंबर तक फार्म संबंधित कॉलेजों में जमा करने होंगे। कॉलेजों को तीन जनवरी तक सभी छात्रों के फार्म विवि में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्स की प्रक्रिया खत्म
सीसीएसयू के कॉलेजों में संचालित बीबीए-बीसीए समेत सभी प्रोफेशनल कोर्सों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को खत्म हो गई है। विवि की ओर से इन छात्रों के लिए तारीखों के विस्तारण के संबंध में सोमवार शाम तक कोई सूचना जारी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed