फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE will teach library science

सीबीएसई पढ़ाएगा पुस्तकालय विज्ञान

Fri, 14 Feb 2014 09:32 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
CBSE will teach library science

सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में बच्चे अब पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई भी कर सकेंगे। बोर्ड ने सत्र 2014-15 से लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसेज को एक नए विषय के रूप में बोर्ड के कॅरिकुलम में जोड़ दिया है।

विज्ञापन


यह विषय कक्षा 11वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेगा। बोर्ड ने नए विषय के लिए सिलेबस और अंक निर्धारण का ब्यौरा भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल, कोर्स को पायलट बेसिस पर चलाया जा रहा है। इसके लिए विद्यालयों को बोर्ड के पास 25 फरवरी तक आवेदन करने का मौका दिया गया है।

बोर्ड की एकेडमिक रिसर्च, ट्रेनिंग एंड इनोवेशन की निदेशक डॉ. साधना पराशर की ओर से गुरुवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है।

इसके अनुसार इंटरमीडिएट लेवल पर स्टूडेंट्स अपनी पसंद के चार में एक विषय के रूप में लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस को ले सकता है। नया विषय पायलट बेसिस पर शुरू किया गया है। इसलिए विद्यालय में इसकी पढ़ाई करने से पहले बोर्ड की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल तीन हजार रुपये फीस के साथ बोर्ड के डायरेक्टर एकेडमिक रिसर्च, ट्रेनिंग एंड इनोवेशन के पास सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन, शिक्षा सदन, 17 राउस एवेन्यू इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं।

एलपीएस गोमती नगर की प्रिंसिपल रुपाली पटेल ने सीबीएसई की इस पहल का स्वागत किया है। उनके अनुसार नए-नए विषयों से स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का विकास होता है।


100 नंबर का होगा पेपर
बोर्ड ने लाइब्रेरी साइंस एंड इंफॉर्मेशन साइंसेज के सिलेबस के साथ ही यूनिट और उसके लिए निर्धारित कक्षाओं से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

लाइब्रेरी साइंस एंड इंफॉर्मेशन साइंसेज का पेपर 100 नंबर का होगा। इसमें 80 नंबर की लिखित परीक्षा तथा 20 नंबर का प्रैक्टिकल होगा।

प्रैक्टिकल के लिए एक घंटे तथा लिखित परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है। कक्षा 12 में कंप्यूटर प्रैक्टिसेज के साथ ही एजूकेशन टूर को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed