{"_id":"968f972d6348e6da4044c5fdf99bb825","slug":"cbse-will-start-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाथों में बंदूकें थामेंगे स्कूली छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब हाथों में बंदूकें थामेंगे स्कूली छात्र
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jan 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में जल्द ही छात्र हाथों में बंदूकें थाम निशाने साधते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अपना जलवा दिखाने का मौका
बोर्ड ने शूटिंग समेत चार नए खेल अपनी सूची में शामिल किए हैं। इन खेलों में प्रतिभावान छात्रों को अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही बोर्ड ने सालाना खेल शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है।
सीबीएसई के संयुक्त निदेशक खेल पुष्कर वोहरा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीबीएसई ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए फिजिकल एजूकेशन और स्पोर्ट्स एंड गेम्स नाम से अलग पोर्टल बनाया है।
विज्ञापन
वार्षिक शुल्क 5000 से बढ़ाकर दस हजार रुपए
इसके तहत अब तीरंदाजी, जिमनास्टिक, राइफल शूटिंग और वुशू में भी छात्र राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा दिखा सकेंगे। बोर्ड वार्षिक फिजिकल एजूकेशन टीचर्स अवॉर्ड भी शुरू करने जा रहा है, जो स्कूल के बेहतर रिजल्ट पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने प्रति स्कूल खेलों में प्रतिभाग के लिए वार्षिक शुल्क 5000 से बढ़ाकर दस हजार रुपए कर दिया है। बता दें कि बोर्ड अभी 20 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रहा है, अब यह संख्या 24 हो जाएगी।
बोर्ड ने हाल ही में इसकी सूचना भेजी है। खेलों में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम बेहतर साबित होगा।
- दिनेश बड़थ्वाल, उप प्राचार्य, दून इंटरनेशनल स्कूल