{"_id":"157266f1710a79b6b1ce04bf3d2813fc","slug":"cbse-will-start-new-subject","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को बताएंगे भारतीय परंपराएं ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नई पीढ़ी को बताएंगे भारतीय परंपराएं
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Mar 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा और इतिहास की जानकारी देने के लिए सीबीएसई ‘नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया’ विषय शुरू करेगा। यह सब्जेक्ट अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
यह विषय शुरू करने के लिए स्कूलों को बोर्ड के पास आवेदन करना है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून, 2014 निर्धारित की गई है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भारतीय ज्ञान और परंपरा के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देने के लिए यह कोर्स शुरू कराया है। यह कक्षा 11 से लागू होगा।
विज्ञापन
इसे मानविकी वर्ग वाले स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है। जो स्कूल कोर्स शुरू करने में दिलचस्पी रखते हैं, वे 30 जून तक बोर्ड के पास पांच हजार रुपये बैंक ड्राफ्ट के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगले सत्र में कक्षा-12 में इसे लागू किया जाएगा। स्टूडेंट्स के रिस्पांस के आधार पर इसे अन्य कक्षाओं में भी लागू किया जाएगा।
प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर भी चुनाव का साया
कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए होने वाले ऑप्शनल प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर भी लोकसभा चुनाव का साया पड़ गया है। चुनाव के कारण टेस्ट की तिथियों में बदलाव किया गया है।
इसके तहत साइंस का पेपर 23 के बजाय 26 अप्रैल को, सोशल साइंस का पेपर 24 की जगह 28 अप्रैल को होगा। अन्य विषयों की परीक्षा में बदलाव नहीं हुआ है।