{"_id":"42881df08141928d64a30a45b5477c5c","slug":"cbse-will-solved-exam-date-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जाम डेट टकराए तो सीबीएसई को बताएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एग्जाम डेट टकराए तो सीबीएसई को बताएं
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेंस की परीक्षा तिथि यदि बोर्ड परीक्षा से टकरा रही है तो छात्र सीबीएसई को एडमिट कार्ड भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों की परीक्षा तिथियों में परिवर्तन
लोकसभा चुनावों की तिथियां घोषित होने के बाद सीबीएसई, आईसीएसई के अलावा विभिन्न राज्यों के बोर्डों ने परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया है। इस वजह से कई जगहों पर जेईई मेंस की परीक्षा तिथि इन बोर्ड की परीक्षा तिथियों से टकरा रही है।
इसी को देखते हुए सीबीएसई ने यह सुविधा छात्रों को दी है। छात्र अपना एडमिट कार्ड स्कैन कर ईमेल से बोर्ड को 25 मार्च तक भेज सकते हैं।
ऑफलाइन परीक्षा में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा
वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि जेईई मेंस की परीक्षा तिथि में परिवर्तन का फायदा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प भरा है। ऑफलाइन परीक्षा में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
इस एड्रेस पर करें एडमिट कार्ड ईमेल : jeemain@nic.in