{"_id":"aa0135152a66317677c7a1ac4d96cf8d","slug":"cbse-will-provide-students-assignments-information-to-parents-on-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्टूडेंट्स के अभिभावकों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई स्टूडेंट्स के अभिभावकों के लिए खुशखबरी
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। विद्यार्थियों को स्कूल से मिलने वाले असाइनमेंट्स की जानकारी के लिए अब अभिभावकों को उनकी कॉपी चेक करने या फिर संबंधित टीचर्स से पूछने की जरूरत नहीं पडे़गी।
विज्ञापन
सीबीएसई ने नए सत्र से एसएमएस के जरिये उपरोक्त जानकारी देने का निर्णय लिया है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इस दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। सीबीएसई स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को टीचर्स द्वारा अभी तक उनकी कॉपी पर लिखकर असाइनमेंट्स दिए जाते हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात यह है कि जब अभिभावक घर पर अपने बच्चों की कॉपी चेक करते हैं, तभी उन्हें टीचर्स द्वारा दिए गए असाइनमेंट्स की जानकारी मिल पाती है। इसके उपरांत ही अभिभावक अपने बच्चों के असाइनमेंट्स पूरा करवाने में उनकी मदद कर पाते हैं। जो अभिभावक अपने बच्चों की कॉपी नियमित रूप से चेक नहीं करते, उन्हें स्कूल से मिलने वाले असाइनमेंट्स की जानकारी नहीं मिल पाती लेकिन अब हर रोज बच्चों की कॉपी चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक अब अभिभावकों को मोबाइल फोन पर एमएसएस के जरिये बच्चे के होम असाइनमेंट्स, स्कूल असाइनमेंट्स, क्लास अटेंडस से लेकर उसकी सामान्य गतिविधियों की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। जल्द ही अभिभावकों के मोबाइल फोन रजिस्ट्रर्ड करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। योजना शुरू होने पर अभिभावक सीधे तौर पर स्कूल तथा अपने बच्चे के संबंधित टीचर्स से जुड़ जाएंगे।
बच्चों की परफॉर्मेंस में होगा सुधार
सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल तथा अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के असाइनमेंट्स तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी एसएमएस के जरिये मिलने पर बच्चों की परफॉर्मेंस में सुधार होगा। सरस्वती पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल दीपक सिंघल तथा अभिभावक शैलजा त्यागी, दुर्गेश शर्मा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चे की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए टीचर से सीधे तो पर बात कर पाएंगे। इसके अलावा जो बच्चे कॉपी में लिखे गए असाइनमेंट्स का पेज फाड़ देते थे या फिर अभिभावकों जानकारी नहीं देते थे, वे भी सतर्क हो जाएंगे।