{"_id":"8ccd3f088c031c41c53899917ef3b965","slug":"cbse-upload-obta-content-on-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर मिलेगा CBSE का OBTA कंटेंट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
वेबसाइट पर मिलेगा CBSE का OBTA कंटेंट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Nov 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने 9वीं और 11वीं के ओपेन टेक्स्ट बुक असेसमेंट (ओटीबीए) का कंटेंट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके भी बताए
हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कंटेंट के साथ शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके भी बताए गए हैं। सिलेबस में 9वीं के हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सोशल स्टडीज और 11वीं में ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स और बायोलॉजी में यह परीक्षा होगी।
बोर्ड ने बीते वर्ष छात्रों से परीक्षा का दबाव घटाने के लिए खुली किताब परीक्षा शुरू की थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल प्राचार्य बीके सिंह ने बताया कि 9वीं में हर विषय में 10 अंकों की अलग ओटीबीए होगी, जो समेटिव असेसमेंट (एसए) 2 में जोड़कर ग्रेड मिलेंगे।
विज्ञापन
मसलन, विज्ञान की परीक्षा 100 अंक की है तो इसमें 90 अंक की परीक्षा अलग जबकि 10 अंकों की परीक्षा ओटीबीए होगी। इसी तरह 11वीं में ओटीबीए ज्योग्राफी, इकोनोमिक्स और बायोलॉजी में ही होगी। ज्योग्राफी में 60 अंकों की सामान्य परीक्षा और 10 अंकों का ओटीबीए होगा।
विज्ञापन
इकोनॉमिक्स में 80 अंकों की सामान्य परीक्षा और 10 अंकों का ओटीबीए होगा। बायोलॉजी में 60 अंकों की सामान्य परीक्षा और 10 अंकों का ओटीबीए होगा। यहां से डाउनलोड करें कंटेंट : www.cbse.nic.in