फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse topper list released

हायर एजूकेशन के लिए टॉपरों को छात्रवृत्ति देगा CBSE

Thu, 14 Aug 2014 11:00 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Aug 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
cbse topper list released

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पहली बार 12वीं के परिणाम में विषयवार देशभर में टॉप करने वाले छात्रों की सूची जारी की है। सूची में दून की प्रतिभाओं ने भी परचम लहराया है।

विज्ञापन


बोर्ड टॉपरों में से ग्रेजुएशन करने वालों को 80 हजार रुपए सालाना तक की स्कॉलरशिप देगा, जो पांच साल तक मिलेगी। छात्रवृत्ति के लिए चयन की जानकारी बोर्ड की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन


दून इंटरनेशनल स्कूल के उप-प्राचार्य दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि बोर्ड की ओर से छात्रवृत्ति हर साल दी जाती है। इस बार केवल सूची क्षेत्रीय के बजाए राष्ट्रीय स्तर पर जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं में सिंगल गर्ल चाइल्ड को छात्रवृत्ति

बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड को 10वीं 6.2 सीजीपीए या इससे अधिक से पास करने पर भी स्कॉलरशिप देता है।

छात्रा को इसमें 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए 500 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी यह है कि छात्रा के अभिभावक को इसकी घोषणा शपथ पत्र के माध्यम से करनी होगी।

15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
सीबीएसई के संयुक्त सचिव की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 12वीं तक पढ़ाई के लिए 10वीं पास सिंगल गर्ल चाइल्ड, कालेज और विवि में पढ़ाई के लिए 12वीं पास छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन और बोर्ड के पास 30 सितंबर तक आवेदन पत्र की हार्डकॉपी भेज सकते हैं।

एक प्रक्रिया के बाद चयन किया जाएगा, जिसकी सूचना छात्रों को वेबसाइट के माध्यम से दे दी जाएगी।

इन्होंने बढ़ाया मान

पॉलिटिकल साइंस (100 अंक) : राहुल बारी व राघव गोयल (वेल्हम ब्वायज स्कूल, देहरादून)
साइकोलॉजी (100 अंक) : जय विक्रम सिंह (वेल्हम ब्वायज स्कूल, देहरादून)

मैथ्स (100 अंक) : ऋत्विक रावत व विशाल रावत(दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून) और मोहित पंत (डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश)

केमिस्ट्री (100 अंक) : सौरव पांडे(एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब, देहरादून), पारस भाईसोरा (आर्मी स्कूल, रानीखेत, अल्मोड़ा)

फिजिकल एजूकेशन (100 अंक) : तपन पांडे, पूजा, मौ. रेदाद मेहंदी, मृणालिनी जोशी (स्कॉलर्स होम स्कूल, जाखन, देहरादून), रजत कुमार (मोंट फोर्ट स्कूल, रुड़की, हरिद्वार), हिमानी पांडे (रेनबॉ पब्लिक स्कूल, पौड़ी), चंचल त्यागी, इप्शिता साहू, मधुर अग्रवाल, विदुषी अग्रवाल, विन्नी सैनी (चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल, रामनगर, रुड़की)

पेंटिंग (100 अंक) : जय विक्रम सिंह (वेल्हम ब्वायज स्कूल, देहरादून), बनीन जेहरा रिजवी (दून इंटरनेशनल स्कूल), वेदिका कायस्थ (गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज, हरिद्वार)


होम साइंस (100 अंक) : अंजलि सेतिया, आयुषी अग्रवाल, मिताली छाबड़ा (लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर)
बिजनेस स्टडीज : निलाक्षय पांडे (टेंप्लटन एकेडमी, नकुचियाताल, नैनीताल)

इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस : दीपेश सनवाल, गौरव राजपूत (श्री दशमेश फौजी कालोनी, ऊधमसिंह नगर), सोमदेव यादव (डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल, ज्वालापुर, हरिद्वार), शुभम सिंह तोमर (केवि 1, बीएचईएल, हरिद्वार)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed