{"_id":"c1f28488b6b333f0701219e833c17ba9","slug":"cbse-take-stern-action-on-fake-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की फर्जी 'सेटिंग' पर सीबीएसई हुआ सख्त","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूलों की फर्जी 'सेटिंग' पर सीबीएसई हुआ सख्त
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Oct 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों से सेटिंग कर उनके छात्रों को अपने यहां पंजीकृत दिखाना मान्यता प्राप्त स्कूलों को भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
सख्त सर्कुलर जारी किया
सीबीएसई बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को इस संबंध में सख्त सर्कुलर जारी कर दिया है। बोर्ड के एफिलिएशन उपसचिव यूसी बोध की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि देशभर में ऐसे कई स्कूलों के मामले सामने आए हैं। बोर्ड की टीम कभी भी किसी भी स्कूल में छापा मार सकती है।
विज्ञापन
इसके तहत स्कूल में दसवीं और 12वीं के पंजीकृत छात्रों की जांच कर बोर्ड के आनलाइन पंजीकरण रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। छात्रों की संख्या कम या गलत मिली तो स्कूल को डिमोट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल पकड़ा गया था मामला
पिछले साल देहरादून में भी ऐसा मामला पकड़ में आया था। एसजीआरआर रुड़की के छात्र बोर्ड परीक्षा देने दून आए थे। छात्रों का एडमिशन तो रुड़की में था, लेकिन उनका पंजीकरण दून के एसजीआरआर से किया गया था।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...