फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse student meet with narendra modi

मोदी से मिलकर लौटे उत्तराखंड के होनहार

Fri, 22 Aug 2014 03:44 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Aug 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
cbse student meet with narendra modi

कड़ी मेहनत के बाद बोर्ड एग्जाम में बेहतरीन अंक हासिल करने वाले देहरादून के होनहारों को सीबीएसई ने वह तोहफा दिया, जिसका उन्होंने ख्वाब देखा था।

विज्ञापन


मिला PM नरेंद्र मोदी से भी मिलने का मौका
तीन दिवसीय छात्र अभिनंदन समारोह में देशभर से जुटे छात्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी से तो मुलाकात की ही, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का मौका हासिल हुआ।
विज्ञापन


इन छात्रों में उत्तराखंड के भी आठ होनहार शामिल रहे। इन छात्रों ने ऐतिहासिक इमारतों की यात्रा के साथ 15 अगस्त को लालकिले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अमर उजाला से इन होनहारों ने अपने अनुभव साझा किए।

ये हैं होनहार
सभ्या मौर्य: देहरादून स्थित एसजीआरआर पटेलनगर से 12वीं करने वाली सभ्या के पिता सूर्यप्रकाश चाय की दुकान चलाते हैं। सभ्या पीएम मोदी से मिलकर बेहद उत्साहित नजर आई।

उन्होंने कहा कि वह भविष्य में दोबारा प्रधानमंत्री से मिलना चाहेंगी। सभ्या ने फिजिकल एजूकेशन में 99 और बिजनेस स्टडीज में 95 अंक प्राप्त किए थे।

शोपनिका शर्मा: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर की रहने वाली शोपनिका शर्मा को भी सीबीएसई के इस समारोह का हिस्सा बनने का मौका मिला। शोपनिका ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है।

उन्होंने फिजिकल एजूकेशन में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किए। शोपनिका के पिता रमेश कुमार शर्मा सीआरपीएफ से बतौर हेड कांस्टेबल रिटायर्ड हैं।

सौम्या गुप्ता: रुड़की के माउंट फोर्ट स्कूल से 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं करने वाली सौम्या ने फिजिकल एजूकेशन में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता पंकज गुप्ता एमईएस कांट्रेक्टर हैं।


सौम्या के लिए यह मौका कभी न भूलने वाले पलों का सच होना है। सौम्या अब सेंट जेवियर्स कालेज मुंबई से बीएससी ऑनर्स कर रही है।

कंचन सामंत: देहरादून के हिमज्योति स्कूल से 78.6 प्रतिशत अंकों से 12वीं उत्तीर्ण करने वाली पिथौरागढ़ की कंचन सामंत ने बताया कि उन्होंने फिजिकल एजूकेशन में 99 अंक पाए।

कंचन ने इसे कभी न भूलने वाला पल बताया। मंत्री स्मृति के साथ ग्रुप फोटो भी उनके लिए यादगार बन गया।

आर्जव शर्मा: शांतिकुंज हरिद्वार से 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं करने वाले आर्जव शर्मा भी पीएम से मिलकर उत्साहित हैं।

उन्होंने ज्योग्राफी में सर्वाधिक 99 अंक पाए थे। आर्जव ने बताया कि पीएम का स्वतंत्रता दिवस पर दिया भाषण यादगार रहेगा। उनके पिता सुनील शर्मा, शांतिकुंज में स्थायी कार्यकर्ता हैं।

रजत कुमार: रुड़की के गांव रामनगर लखनौता के किसान सुरेंद्र सिंह के बेटे रजत के लिए भी प्रतिभा के दम पर पीएम मोदी से मिलना सपने से कम नहीं था।

रजत ने फिजिकल एजूकेशन में सर्वाधिक 100 अंक के साथ कुल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह रुड़की में अपने चाचा दुष्यंत कुमार के पास रहते हैं।

ये भी थे शामिल
इसके अलावा शिवम कुमार और पूनम थापा को भी सीबीएसई की ओर से बुलाया गया था। यह दोनों छात्र भी उत्तराखंड के ही निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed