फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE stated essay competition on Constitution.

सीबीएसई ने शुरू की संविधान पर निबंध प्रतियोगिता

Sun, 29 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
CBSE stated essay competition on Constitution.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूली छात्रों को संविधान का महत्व समझाने के लिए भारत के संविधान विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता शुरू की है। शनिवार (28 नवंबर) से शुरू हुई यह प्रतियोगिता आगामी 30 नवंबर तक चलेगी।

प्रतियोगिता में पहली से बारहवीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। छात्र अपने निबंध अंग्रेजी समेत अन्य 22 भाषाओं में भेज सकते हैं। सीबीएसई ने प्रतियोगिता के लिए छात्रों की कैटेगिरी के मुताबिक विषय भी उपलब्ध करा दिए हैं।

सीबीएसई का मानना है कि संविधान के प्रति बच्चों में स्पष्ट जागरूकता बढ़ाया जाना जरूरी है। लिहाजा बोर्ड ने इस निबंध प्रतियोगिता को शुरू किया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढ़ी भारत केसंविधान की विशेषताओं से भी परिचित होंगे।

विज्ञापन

कैटेगरी में विभाजित किए गए हैं छात्र

CBSE stated essay competition on Constitution.

छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने निबंध सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भेज सकते हैं। सीबीएसई ने पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं व नौवीं से बारहवीं की तीन कैटेगिरी बनाई हैं।

पहली कैटेगिरी केलिए थीम एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रुप में कर्तव्य, हमारे राष्ट्रीय चिन्ह, भारत संविधान के बारे में आप क्या जानते हैं, दूसरी कैटेगिरी के लिए थीम भारतीय संविधान की अद्तिय विशेषताएं, भारतीय नागरिकों के लिए आदर्श, भारतीय संविधान प्रतीक, भारतीय संविधान का महत्व, व तीसरी कैटेगिरी केलिए भारतीय संविधान की रचना, भारतीय संविधान की हमारे दैनिक जीवन में भूमिका, भारत का संविधान : एक जीवंत आलेख, मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य संपूरक है को थीम बनाया गया है।

सीबीएसई प्रत्येक कैटेगिरी से बेस्ट 12 कैटेगिरी का चयन करके पुरस्कृत करेगा। पुरस्कार स्वरुप 2500 रुपये नकद व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed