फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE start counseling for board exams.

परीक्षा का डर सताए तो सीबीएसई को फोन मिलाएं

Fri, 08 Jan 2016 04:12 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jan 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
CBSE start counseling for board exams.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं की तैयारी के दौरान तमाम छात्रों को कई मुश्किलें पेश आ रही हैं। कई छात्र यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कैसे पैटर्न बनाकर तैयारी करें तो कई छात्र सिलेबस को लेकर कंफ्यूजन में हैं। कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनकी रातों की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन


ऐसी तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए सीबीएसई की हेल्पलाइन सेवा एक फरवरी से शुरू होगी। उत्तराखंड में डा. सोना कौशल गुप्ता को काउंसलर नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड का मकसद परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को तनाव से मुक्त करके बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए बोर्ड हर साल हेल्पलाइन सेवा संचालित करता है, जिसके तहत अलग-अलग रीजन के लिए अलग काउंसलर नियुक्त किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने बनाया काउंसलर
बोर्ड ने न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को देहरादून रीजन का काउंसलर बनाया है। एक फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड एग्जाम हेल्पलाइन में छात्र, अभिभावक या शिक्षक सीधे टोल फ्री नंबर पर फोन मिलाएंगे। उनका फोन संबंधित काउंसलर को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद वह विशेषज्ञ से सलाह का लाभ ले सकेंगे।


इसके लिए कोई अलग से चार्ज देय नहीं होगा। डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने बताया कि दून के जो स्कूल अपने छात्रों की काउंसिलिंग के लिए उन्हें अलग से भी बुलाना चाहते हैं, वह तैयार हैं। यह काउंसिलिंग की सेवा प्रथम चरण में 22 अप्रैल तक चलेगी। इसके तहत छात्र सुबह आठ से रात 10 बजे तक टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

यह है टोल फ्री नंबर : 1800118004
यह है बोर्ड की वेबसाइट : www.cbse.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed