CBSE-SGAI नवंबर में, इस डेट तक होगा रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) बच्चों को अपनी क्षमताओं को
सीबीएसई ने स्टूडेंट्स ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स (एसजीएआई) कराने की घोषणा की है। बोर्ड का दावा है कि एसजीएआई के जरिए स्टूडेंट्स को जहां किसी विशेष विषय के प्रति अपनी पसंद-नापसंद जानने का अवसर मिलेगा, वहीं अपनी क्षमताओं का सही मूल्यांकन कर वे अपना बेहतर कॅरिअर भी चुन सकेंगे।
सीबीएसई
देश का पहला ऐसा एजुकेशनल बोर्ड है जो अपने स्टूडेंट्स का ग्लोबल
एप्टीट्यूड टेस्ट कराता है। इसमें सिर्फ देशभर से ही नहीं, विदेशों से भी
स्टूडेंट्स भाग लेते हैं।
यें हैं उद्देश्य
सीबीएसई-एसजीएआई का आयोजन 10वीं के बच्चों के लिए किया जाता है। हालांकि,
इसे अनिवार्य नहीं किया गया है। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर जावेद आलम
खान ने बताया कि ये टेस्ट एकेडमिक चॉइस तय करने में काफी मददगार हो सकता
है। टेस्ट का उद्देश्य सही मूल्यांकन कर पैरेंट्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स को
बेहतर कॅरिअर प्लानिंग में मदद करना है।
100 रुपये में होगा रजिस्ट्रेशन
वर्तमान
सत्र में सीबीएसई-एसजीएआई का आयोजन नवंबर में कराने का फैसला किया गया है।
बोर्ड के निर्देशानुसार इस साल दसवीं की परीक्षा के लिए हो रहे ऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन के साथ ही सीबीएसई-एसजीएआई का रजिस्ट्रेशन भी जोड़ दिया जाएगा।
जो बच्चे टेस्ट देना चाहते हैं, उनसे 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी।
टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है और 15 अक्तूबर के
बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।