फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE schools stop admission

स्कूलों के इस कदम से खतरे में पड़ा बच्चों का भविष्य

Thu, 06 Feb 2014 11:33 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Feb 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
CBSE schools stop admission

देहरादून के सीबीएसई स्कूलों ने नए दाखिलों पर रोक लगा दी है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत शिक्षा विभाग की सख्ती के विरोध में स्कूलों ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


आरटीआई के विरोध में उठाया कदम
अब सीबीएसई सहोदय से जुड़े सभी स्कूल मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद ही दाखिले खोलेंगे। इससे आरटीई के तहत होने वाले 25 प्रतिशत दाखिले भी फिलहाल अटक जाएंगे। इस बार शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई को लेकर पूरी सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन


जिन स्कूलों में आठवीं तक प्रवेश परीक्षा की बात सामने आ रही है, शिक्षा विभाग उन्हें नोटिस जारी कर रहा है। आरटीई प्रभारी की ओर से सभी स्कूलों पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून इंटरनेशनल स्कूल को नोटिस जारी करने के बाद शिक्षा विभाग ने डीएवी पब्लिक स्कूल को भी प्रवेश परीक्षा न कराने की चेतावनी दी है।

करीब 28 स्कूल एकजुट
इस सख्ती खिलाफ सीबीएसई सहोदय कांप्लेक्स से जुड़े करीब 28 स्कूल एकजुट हो गए हैं। सीबीएसई सहोदय कांप्लेक्स की अध्यक्ष छाया खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता के बाद ही दाखिले खोले जाएंगे। शिक्षा विभाग इस बार नए नियम लागू कर रहा है।

हम केवल आरटीई नियमों के पालन का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी स्कूल को नाहक परेशान नहीं किया जा रहा है। अगर ऐसी कोई शिकायत है तो हमें बताएं, हम कार्रवाई करेंगे। लेकिन आरटीई का पालन करना अनिवार्य है।

- एसपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून

डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की लिखित शिकायत हमारे पास आई थी। हमने स्कूल प्रशासन से फोन पर बात की थी। कल स्कूल अपना जवाब देगा। हम केवल शिकायतों के आधार पर स्कूल को आगाह करते हैं।
- तृप्ता शर्मा, आरटीई प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed